मस्तूरी

अवैध शराब की तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार… कब्जे से 15 लीटर से अधिक शराब बरामद

उदय सिंह

मस्तूरी – नशे के सौदागरों के खिलाफ़ कार्यवाही करते हुए पुलिस ने दो और आरोपीयो को पकड़ा है, जो अवैध शराब की तस्करी में संलिप्त थे। मस्तूरी थाना क्षेत्र अंतर्गत मल्हार चौकी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति अपने मोटर सायकल से मल्हार से पकरिया की ओर जा रहे है, तब मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंचकर उक्त मोटर सायकल चालक को पकरिया पुल के पास घेराबंदी कर रोका गया, जिनसे पूछताछ करने पर अपना नाम इंद्रदेव राय पिता हरिचन्द राय उम्र 19 वर्ष व मोटर सायकल में पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम विमल कुर्रे पिता कौशल प्रसाद कुर्रे उम्र 18 वर्ष निवासी धनगवां का रहने वाला बताया जिसके कब्जे से 78 नग देशी प्लेन शराब 180 एमएल शीशी में व 10 नग देशी मशाला शराब 180 एमएल शीशी में भरी कुल 88 नग प्लेन-मसाला 15 लीटर 840 एमएल कीमत 7,240 रूपयें व घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल एच एफ डिलक्स बिना नंबर, कीमती 30,000 रू. व एक सफेद रंग का ओप्पो कंपनी का मोबाईल व एक काला कलर समसंग मोबाईल सहित बिक्री रकम 1,000 रू. को जप्त किया है,आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 34(2) 59(क) आबकारी एक्ट कायम कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी शंकर गोस्वामी ,प्रधान आरक्षक 170 अंजोर सिंह मरावी, 756 विश्वास पात्रे, आरक्षक 216 अजय मधुकर, 1348 सुनील दिवाकर का विशेष योगदान रहा ।

error: Content is protected !!
Letest
बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर मचा बवाल.. वायरल वीडियो ने खोली स्कूल की संवेदनहीनता, मस्तूरी के... सीपत नहर रोड पर बदमाशों का आतंक! पहले लूट की कोशिश, फिर सुनसान रास्ते में घेरकर चाकू से हमला, पीठ मे... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेकाबू हुआ युवक, मजदूर पर धारदार हथियार से हमला, कलाई-कोहनी और पीठ पर आ... फेसबुक लिंक से आया SBI YONO ऐप... डाउनलोड करने की कोशिश में उड़ गए 6 लाख, पुलिस की सतर्कता और समझाइश... छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल, VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला,