जांजगीर चाँपा

मस्तूरी के गतौरा और जांजगीर निवासी 2 शातिर गांजा तस्कर गिरफ्तार… कब्जे से 8 किलो गांजा जब्त,

उदय सिंह

जांजगीर-चांपा – जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जांजगीर एवं रिस्पॉन्स टीम को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो गांजा तस्करों को रंगेहाथ पकड़ा है। आरोपियों के कब्जे से कुल 8 किलो गांजा, दो मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत लगभग 80 हजार रुपये बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि खोखसा ओवरब्रिज के नीचे दो व्यक्ति अवैध रूप से गांजा बिक्री के लिए ग्राहकों की तलाश में खड़े हैं।

सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल घेराबंदी की और मौके से दुर्गेश राठौर उर्फ पिंटू 19 वर्ष, निवासी गतौरा हाल मुकाम रविदास चौक जांजगीर तथा सूरज प्रकाश राठौर, निवासी चित्तरपारा दुर्गा मंदिर के पास जांजगीर को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 20(बी), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध क्रमांक 971/2025 पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मणिकांत पांडे, उप निरीक्षक कमल दास बनर्जी, सहायक उप निरीक्षक नरेंद्र डिक्सेना सहित रिस्पॉन्स टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। पुलिस ने बताया कि जिले में मादक पदार्थों की अवैध बिक्री करने वालों के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

error: Content is protected !!
Letest
बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर मचा बवाल.. वायरल वीडियो ने खोली स्कूल की संवेदनहीनता, मस्तूरी के... सीपत नहर रोड पर बदमाशों का आतंक! पहले लूट की कोशिश, फिर सुनसान रास्ते में घेरकर चाकू से हमला, पीठ मे... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेकाबू हुआ युवक, मजदूर पर धारदार हथियार से हमला, कलाई-कोहनी और पीठ पर आ... फेसबुक लिंक से आया SBI YONO ऐप... डाउनलोड करने की कोशिश में उड़ गए 6 लाख, पुलिस की सतर्कता और समझाइश... छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल, VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला,