बिलासपुर

सड़क हादसा :- व्यापार विहार में माजदा ने बाइक सवारों को मारी ठोकर… मौके पर हुई एक की मौत

रमेश राजपूत

बिलासपुर – देश सहित प्रदेश में आए दिन सड़क हादसों की खबरें अखबारों की सुर्खियां बनती है, जिसमे कई लोगों की जान जा चुकी है, इन सड़क हादसों का सबब वाहनों की तेज रफ्तार है। पर लोग जागरूक होने को तैयार नही है। वही वाहन चलाते वक्त भी यातायत के नियमो का उलंघन किया जाता है। जिस वहज से से ही लोग हादसों का शिकार होते है। एक ताज़े मामले में व्यापार विहार चौक श्रीकांत वर्मा मार्ग के पास का है जहाँ एक तेज़ रफ़्तार मेटाडोर ने बाइक सवार युवकों को रौंद डाला जिससे युवक की मौके पर मौत हो गयी वही एक युवक को गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि नर्मदा नगर में रहने वाला मृतक विकास गुप्ता और उसका साथी प्रकाश इंडस्ट्रीज में काम करते है, रोज बस से बिलासपुर रेलवे स्टेशन से चांपा काम में जाते है रोज की तरह विकास अपने दोस्तों के साथ घर से बाइक पर रेलवे स्टेशन के निकले इस बीच व्यापार विहार चौक के पास अनियंत्रित तेज़ रफ़्तार मेटाडोर CG 10 AB 0141 के वाहन चालक ने उन्हें अपने चपेट में ले लिया। इस दर्दनाक सड़क हादसे में विकास की मौके पर ही मौत हो गयी, वही विभास को गंभीर हालत में हॉस्पिटल भेज गया, जहाँ दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल युवक का उपचार किया जा रहा है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है मेटाडोर को जब्त कर सिविल लाइन थाना लाया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
स्वतंत्रता दिवस की रोशनी में तिरंगे रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप… देशभक्ति के रंग में रंगा ब... सीपत: मॉर्निंग वॉक के समय की रेकी, घर में घुसे चोर, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचे दो आरोपी हर घर तिरंगा अभियान को लेकर देवरीखुर्द में दिखा देशभक्ति का जुनून, युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर न... रतनपुर:- हरेली की रात नशे में घर से निकला 20 वर्षीय जगदीश, सुबह बावली में तैरती मिली लाश पीएम सूर्य घर योजना के नाम पर 4.50 लाख की धोखाधड़ी, सोलर पैनल नहीं लगाने पर तीन के खिलाफ FIR बिलासपुर:- कस्टडी मौत पर सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार, ढाई साल बाद FIR पर सवाल, अब CBI खोलेगी हिरासत ... हावड़ा-मुंबई दुरंतो में सोने की तस्करी का भंडाफोड़...1.96 करोड़ का 1.242 किलोग्राम सोना जब्त, डकैती से पहले पुलिस का शिकंजा, हथियारों के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार... रात्रि गश्त और मुखबिर की सूचना... तिरंगे की शान और देश की एकता का लिया संकल्प.. पुलिस परेड ग्राउंड में गूंजा भारत माता का जयघोष, सड़क हादसे में बुजुर्ग की दर्दनाक मौत: तेज रफ्तार बाइक ने लूना को मारी टक्कर,