
भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – सिम्स में गुरुवार को एक बड़ी घटना सामने आई है। दरसअल अकलतरा के ग्राम किरारी निवासी लता कश्यप ने सिम्स की बिल्डिंग से सुबह अचानक छलांग ली। हालांकि सिम्स परिसर से लगे शेड के रेक से टकराते हुए महिला सिम्स की ऊंची बिल्डिंग से नीचे गिरी। जैसी ही इस बात की भनक सिम्स के आला अधिकारियों को पड़ी सिम्स में अफरा तफरी का माहौल बन गया।

जिसके बाद महिला को मौके से सिम्स कर्मियों के सहायता से उपचार के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि महिला अपने पति कृष्ना कश्यप को हार्ट अटैक आने के बाद सिम्स में 18 अक्टूबर को भर्ती करा इलाज करा रही है।

जहाँ उनका इलाज चल रहा था। इस बीच अज्ञात कारणों से महिला ने सुबह 6 बजे सिम्स के छत से छलांग लगा दी। जिसका सघन उपचार सिम्स में जारी है। परिजनों के अनुसार अपने पति के उपचार को लेकर महिला परेशान थी, कही यही वजह तो नही रही कि ईलाज में हो रही लापरवाही से महिला इतनी मजबूर हो गई और यह कदम उठा बैठी।फिलहाल महिला खतरे से बाहर बताई जा रही है, वही इस मामले में पुलिसिया जांच भी जारी है।