बिलासपुर

VIDEO:- बिलासपुर: लालखदान के पास बड़ा ट्रेन हादसा…. मेमू ट्रेन मालगाड़ी से टकराई, मचा हड़कंप राहत-बचाव जारी

रमेश राजपूत

बिलासपुर – मंगलवार शाम 4 बजे के आसपास कोरबा से बिलासपुर की ओर आ रही लोकल मेमू ट्रेन एक मालगाड़ी से टकरा गई, जिससे रेलखंड पर अफरा-तफरी मच गई। यह हादसा गतौरा और बिलासपुर स्टेशन के बीच लालखदान के पास तोरवा थाना क्षेत्र में हुआ। जानकारी के अनुसार, मेमू ट्रेन की एक बोगी मालगाड़ी के पिछले हिस्से से टकरा कर उसके ऊपर चढ़ गई, जिसमें कई यात्री फंस गए। हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन, जिला प्रशासन और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गईं और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। घटना के बाद आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए, जिससे क्षेत्र में भारी भीड़ लग गई।

फिलहाल हादसे में कितने यात्री घायल हुए हैं, इसका आधिकारिक आंकड़ा जारी नहीं किया गया है, परंतु प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कई लोग घायल हुए हैं। घायलों को बाहर निकालने के लिए गैस कटर और अन्य उपकरणों की मदद ली जा रही है। हादसे के कारण बिलासपुर रेल मार्ग पर ट्रेनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है। रेलवे ने अन्य ट्रेनों को नियंत्रित कर वैकल्पिक व्यवस्था शुरू की है। वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल की ओर रवाना हो चुके हैं। प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का कारण सिग्नलिंग या तकनीकी त्रुटि बताया जा रहा है, हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस घटना से यात्रियों में दहशत का माहौल है और इलाके में हड़कंप मच गया है।

error: Content is protected !!
Letest
बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर मचा बवाल.. वायरल वीडियो ने खोली स्कूल की संवेदनहीनता, मस्तूरी के... सीपत नहर रोड पर बदमाशों का आतंक! पहले लूट की कोशिश, फिर सुनसान रास्ते में घेरकर चाकू से हमला, पीठ मे... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेकाबू हुआ युवक, मजदूर पर धारदार हथियार से हमला, कलाई-कोहनी और पीठ पर आ... फेसबुक लिंक से आया SBI YONO ऐप... डाउनलोड करने की कोशिश में उड़ गए 6 लाख, पुलिस की सतर्कता और समझाइश... छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल, VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला,