बिलासपुर

नगर निगम कर्मचारियों के साथ मिलकर आवास आबंटन का फर्जी मामला….कई लोगों को लगाया गया लाखों का चूना

रमेश राजपूत

बिलासपुर – प्रधानमंत्री अटल आवास योजना के तहत मकान दिलाने का भरोसा दिलाकर लाखों की धोखाधड़ी का मामला प्रकाश में आया है, जिसमें धोखेबाज आरोपी के साथ नगर निगम के 3 कर्मचारियों के संलिप्त होने की जानकारी मिली है। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब प्रार्थियों को मकान का कब्जा नही मिला तो उन्हें ठगी होने का अहसास हुआ और उन्होंने इसकी शिकायत थाने में की, जहाँ जब पुलिस ने मामले की जांच की तो पूरा मामला साफ हुआ। दरअसल सुबीर कुमार बसु पिता जयदेव बसु उम्र 61 वर्ष निवासी दीनदयाल कालोनी के द्वारा नगर निगम के कर्मचारी सूरज यादव, आशीष तिवारी और विजय साहू ने मिलकर प्रार्थी एंड्रूय मक्फरलेण्ड, राजकुमार पाटनवार सहित अन्य को प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत नगर पालिका निगम बिलासपुर से आवास आबंटन कराने हेतु फार्म भरवाकर नगदी रकम प्रत्येक से 140000 रू लेकर प्रत्येक को 70000 रू एवं 5000 रू का नगर पालिका निगम बिलासपुर का फर्जी रशीद देकर प्रार्थीगणों को नगर पालिका निगम बिलासपुर का फर्जी आवास आबंटन पत्र का आदेश दिया गया है। मामले में जब शिकायत दर्ज हुई तो पुलिस ने प्राप्त दस्तावेज की जांच निगम कार्यालय से की जहाँ से यह पुष्टि हो गई कि उक्त रसीद और आबंटन पत्र फर्जी है, जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ  420, 467,468, 471,34 आईपीसी के तहत अपराध दर्ज किया और आरोपी की घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया है। मामले अब भी निगम के 3 कर्मचारी फरार है, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर मचा बवाल.. वायरल वीडियो ने खोली स्कूल की संवेदनहीनता, मस्तूरी के... सीपत नहर रोड पर बदमाशों का आतंक! पहले लूट की कोशिश, फिर सुनसान रास्ते में घेरकर चाकू से हमला, पीठ मे... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेकाबू हुआ युवक, मजदूर पर धारदार हथियार से हमला, कलाई-कोहनी और पीठ पर आ... फेसबुक लिंक से आया SBI YONO ऐप... डाउनलोड करने की कोशिश में उड़ गए 6 लाख, पुलिस की सतर्कता और समझाइश... छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल, VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला,