बिलासपुर

शासकीय स्कूलों से नदारद 9 शिक्षकों को डीईओ ने थमाया शो काॅज नोटिस….शिकायतों पर किया जा रहा औचक निरीक्षण

रमेश राजपूत

बिलासपुर – स्कूलों से अनाधिकृत रूप से नदारद अथवा विलंब से स्कूल पहुंचने वाले तखतपुर ब्लाॅक के 9 शिक्षकों को शो काॅज नोटिस जारी किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने प्राप्त निरीक्षण प्रतिवेदन के आधार पर नोटिस जारी कर तीन दिवस में जवाब तलब किया है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट मुलाकात अभियान के दौरान प्राप्त शिकायतों के आधार पर स्कूलों का अचानक निरीक्षण करने के निर्देश दिए थे। जिसके परिपालन में डीईओ द्वारा टीम गठित कर आकस्मिक निरीक्षण किये जा रहे हैं। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि जिन शिक्षकों को नोटिस जारी किया गया है उनमें तखतपुर ब्लाॅक के खम्हरिया स्कूल के उच्च श्रेणी शिक्षक सुमन गौरावेड़े, योगेन द्विवेदी, दीपशिखा मिका एवं देवेन्द्र केशरवानी, प्रधानपाठिका पुष्पा यादव, सहायक शिक्षक एलबी विजय कौशिक,, सहायक शिक्षक एलबी इन्द्राणी कौशिक, सहायक शिक्षक अरूणा द्विवेदी तथा प्राथमिक स्कूल कुआं के प्रधानपाठक अमित खजुरिया शामिल हैं। डीईओ ने नोटिस में लिखा है कि आपके द्वारा पदीय दायित्व के प्रति लापरवाही, अनुशासनहीनता एवं गैरजिम्मेदार व्यवहार किया जा रहा है। तीन दिनों के भीतर जवाब नहीं मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!
Letest
बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर मचा बवाल.. वायरल वीडियो ने खोली स्कूल की संवेदनहीनता, मस्तूरी के... सीपत नहर रोड पर बदमाशों का आतंक! पहले लूट की कोशिश, फिर सुनसान रास्ते में घेरकर चाकू से हमला, पीठ मे... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेकाबू हुआ युवक, मजदूर पर धारदार हथियार से हमला, कलाई-कोहनी और पीठ पर आ... फेसबुक लिंक से आया SBI YONO ऐप... डाउनलोड करने की कोशिश में उड़ गए 6 लाख, पुलिस की सतर्कता और समझाइश... छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल, VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला,