रतनपुर

रतनपुर में पारिवारिक विवाद के बीच सौतेले बेटे ने माँ पर किया चाकू से हमला… मामला दर्ज

जुगनू तंबोली

रतनपुर – थाना क्षेत्र के ग्राम मदनपुर में एक पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी श्यामता बाई माथुर ने थाना रतनपुर में शिकायत दर्ज कराई है कि उनके सौतेले बेटे दिपेन्द्र माथुर ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए चाकू से हमला किया। घटना 3 सितंबर की शाम करीब 6 बजे की है, जब श्यामता बाई अपने घर के आंगन में टेप नल से पानी भर रही थीं। इसी दौरान दिपेन्द्र माथुर वहां पहुंचा और पानी भरने की बात को लेकर झगड़ा करने लगा। उसने प्रार्थी को गाली-गलौज करते हुए घर से निकालने की धमकी दी। जब श्यामता बाई ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने कमरे से सब्जी काटने वाला चाकू लाकर उन पर हमला कर दिया। इस हमले में उनकी पीठ पर गंभीर चोट लगी और खून बहने लगा। घटना के समय प्रार्थी का पति उत्तरा माथुर मौके पर पहुंचा और बीच-बचाव किया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। इसके बाद श्यामता बाई ने घटना की जानकारी अपने रिश्तेदार सुरेन्द्र लास्कर को दी और उसके साथ थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी दिपेन्द्र माथुर के खिलाफ धारा 118(1)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर मचा बवाल.. वायरल वीडियो ने खोली स्कूल की संवेदनहीनता, मस्तूरी के... सीपत नहर रोड पर बदमाशों का आतंक! पहले लूट की कोशिश, फिर सुनसान रास्ते में घेरकर चाकू से हमला, पीठ मे... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेकाबू हुआ युवक, मजदूर पर धारदार हथियार से हमला, कलाई-कोहनी और पीठ पर आ... फेसबुक लिंक से आया SBI YONO ऐप... डाउनलोड करने की कोशिश में उड़ गए 6 लाख, पुलिस की सतर्कता और समझाइश... छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल, VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला,