अवर्गीकृत

समृद्ध छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए पूर्वजों ने जो सपना देखा था, उसे हमें मिल-जुल कर पूरा करना है भूपेश बघेल

दुर्ग जिले स्थित पाटन क्षेत्र अपने पैतृक गृह ग्राम बेलौदी में आयोजित पारिवारिक मिलन और अभिनंदन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

बिलासपुर आलोक अग्रवाल

मुख्यमंत्री के रूप में प्रथम गृह ग्राम आगमन पर परिजनों एवं ग्रामवासियों ने गर्म जोशी और आत्मीयता के साथ श्री बघेल का स्वागत किया। इस अवसर पर आयोजित अभिनंदन समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि समृद्ध छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए हमारे पूर्वजों ने जो सपना देखा था, उसे हमें मिल-जुल कर पूरा करना है। उन्होंने छत्तीसगढ़ के विकास में समाज के सभी वर्ग से सहयोग का आह्वान किया। उन्होंने गांव में बिताए अपने बचपन के दिनों को भी याद किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का गढ़ है। यह धरा पुरातन काल से धार्मिक, राजनीतिक और सामाजिक आंदोलनों की जननी रही है।
मुख्यमंत्री ने समृद्ध छत्तीसगढ़ के निर्माण में नरवा, गरूवा, घुरूवा और बाड़ी के महत्व का उल्लेख करते हुए क्षेत्र में सिंचाई व्यवस्था, पशुधन विकास और किसानों के हित में लिए गए कर्जमाफी के ऐतिहासिक फैसलों को दोहराया। उन्होंने अभिनंदन के लिए ग्रामवासियों के प्रति आभार प्रकट किया। श्री बघेल ने ग्राम वासियों के आग्रह पर बेलौदी जलाशय के जीर्णोद्धार के लिए 4 करोड़ रूपए की मंजूरी की घोषणा की। उन्होंने साथ ही गांव में गौरव पथ और सामाजिक भवन के निर्माण की स्वीकृति भी दी। श्री बघेल ने ग्राम के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय श्री बंशीलाल के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सरपंच श्री शंकर बघेल ने ग्रामवासियों की ओर से अभिनंदन पत्र का वाचन कर अभिनंदन पत्र मुख्यमंत्री को भेंट किया। कार्यक्रम को पूर्व संसदीय सचिव श्री विजय बघेल सहित श्री सीताराम वर्मा और श्री मेहत्तर लाल वर्मा ने भी सम्बोधित किया। उन्होंने मुख्यमंत्री के राजनैतिक संघर्ष और व्यक्तित्व पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाले।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपने निवास गृह के सामने बरगद का पौधा रोपा। कार्यक्रम में अनेक पंचायत प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

। मुख्यमंत्री के रूप में प्रथम गृह ग्राम आगमन पर परिजनों एवं ग्रामवासियों ने गर्म जोशी और आत्मीयता के साथ श्री बघेल का स्वागत किया। इस अवसर पर आयोजित अभिनंदन समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि समृद्ध छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए हमारे पूर्वजों ने जो सपना देखा था, उसे हमें मिल-जुल कर पूरा करना है। उन्होंने छत्तीसगढ़ के विकास में समाज के सभी वर्ग से सहयोग का आह्वान किया। उन्होंने गांव में बिताए अपने बचपन के दिनों को भी याद किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का गढ़ है। यह धरा पुरातन काल से धार्मिक, राजनीतिक और सामाजिक आंदोलनों की जननी रही है।
मुख्यमंत्री ने समृद्ध छत्तीसगढ़ के निर्माण में नरवा, गरूवा, घुरूवा और बाड़ी के महत्व का उल्लेख करते हुए क्षेत्र में सिंचाई व्यवस्था, पशुधन विकास और किसानों के हित में लिए गए कर्जमाफी के ऐतिहासिक फैसलों को दोहराया। उन्होंने अभिनंदन के लिए ग्रामवासियों के प्रति आभार प्रकट किया। श्री बघेल ने ग्राम वासियों के आग्रह पर बेलौदी जलाशय के जीर्णोद्धार के लिए 4 करोड़ रूपए की मंजूरी की घोषणा की। उन्होंने साथ ही गांव में गौरव पथ और सामाजिक भवन के निर्माण की स्वीकृति भी दी। श्री बघेल ने ग्राम के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय श्री बंशीलाल के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सरपंच श्री शंकर बघेल ने ग्रामवासियों की ओर से अभिनंदन पत्र का वाचन कर अभिनंदन पत्र मुख्यमंत्री को भेंट किया। कार्यक्रम को पूर्व संसदीय सचिव श्री विजय बघेल सहित श्री सीताराम वर्मा और श्री मेहत्तर लाल वर्मा ने भी सम्बोधित किया। उन्होंने मुख्यमंत्री के राजनैतिक संघर्ष और व्यक्तित्व पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाले।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपने निवास गृह के सामने बरगद का पौधा रोपा। कार्यक्रम में अनेक पंचायत प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर...