छत्तीसगढ़मुंगेली

चुनाव तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे सुब्रत साहू, आधी अधूरी तैयारियों पर अधिकारियों को लगाई फटकार

स्ट्रांगरूम की तैयारियों पर असंतोष जाहिर करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी को जमकर फटकार लगाई साथ आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये

आकाश दत्त मिश्रा

छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू चुनावी तैयारियों का जायजा लेने शनिवार को मुंगेली पहुंचे । इस दौरान उन्होंने मतदाता जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । जिले में 23 अप्रैल को मतदान संपन्न होना है, चुनाव की तैयारी को लेकर प्रशासनिक एवं पुलिस अमला जोर शोर से जुटा हुआ है। इसी कड़ी में चुनावी तैयारियों का जायजा लेने अधिकारियों को मुख्य चुनाव आयुक्त सुब्रत साहू ने स्ट्रांग रूम का अवलोकन कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए निरीक्षण के दौरान अव्यवस्थाओं को लेकर श्री साहू की नाराजगी भी दिखी उन्होंने अधिकारियों को तत्काल व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
प्रदेश निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू सुबह 9:30 बजे मुंगेली के ऑफिसर ट्रांजिट हॉस्टल हेलीपेड में हेलीकॉप्टर से पहुचे । हेलीपेड से वे सीधे मुंगेली से 6 किमी दूर ग्राम चातरखार स्थित मतगणना स्थल कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय पहुचे । जहां निरीक्षण और आवश्यक दिशानिर्देश के बाद वापस रायपुर के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना हो गए ।

ज़िले में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की तैयारियां जोरों पर है । मतदान में कुछ ही दिन शेष रह गए हैं वहीं ज़िले में निर्वाचन विभाग द्वारा चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है । मतदान में किसी प्रकार की चूक न हो इसके लिए जिला निर्वाचन अधिकारी सतत नजर बनाए हुए हैं । मतदान दल प्रशिक्षण , ईवीएम का निरीक्षण सहित स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है। तैयारियों का जायज़ा लेने पहुँचे छत्तीसगढ़ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू मुंगेली पहुंचे उन्होंने चातर खार स्थित स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया वहीं मतगणना स्थल और स्ट्रांगरूम की तैयारियों पर असंतोष जाहिर करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी को जमकर फटकार लगाई साथ आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये ।

error: Content is protected !!
Letest
बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर मचा बवाल.. वायरल वीडियो ने खोली स्कूल की संवेदनहीनता, मस्तूरी के... सीपत नहर रोड पर बदमाशों का आतंक! पहले लूट की कोशिश, फिर सुनसान रास्ते में घेरकर चाकू से हमला, पीठ मे... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेकाबू हुआ युवक, मजदूर पर धारदार हथियार से हमला, कलाई-कोहनी और पीठ पर आ... फेसबुक लिंक से आया SBI YONO ऐप... डाउनलोड करने की कोशिश में उड़ गए 6 लाख, पुलिस की सतर्कता और समझाइश... छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल, VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला,