छत्तीसगढ़बिलासपुर

एक तरफा प्यार का दावा करने वाले नाबालिक युवक ने अपने साथियों के साथ युवती के पति के साथ की मारपीट , सिविल लाइन थाने में मचा हंगामा

पुलिस ने ऐसे तत्वों पर शुरू से नकेल नहीं कसी तो ऐसे लोग भविष्य में किसी बड़े अपराध को अंजाम दे सकते हैं

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

एक नाबालिक किशोर ,12वीं की छात्रा पूजा पाटले से एक तरफा इश्क में इस कदर दीवाना हुआ कि जब उसे इस बात का पता चला कि उसकी कथित प्रेमिका ने किसी युवक के साथ विवाह कर लिया है तो गुस्से में आग बबूला होकर इंतकाम की आग में झुलस रहे किशोर ने अपने साथियों के साथ मिलकर अपनी ही कथित प्रेमिका के पति पर जानलेवा हमला कर दिया ।सोमवार को इस वजह से सरस्वती शिशु मंदिर में हंगामा मच गया। बर्जेश स्कूल में पढ़ने वाली 12वीं की छात्रा पूजा ने हाल ही में खरौद निवासी एम कुमार पाटले के साथ प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद वह अपने पति के साथ गांव में ही रह रही थी। इसी दौरान परीक्षा की तिथि आ गई और पूजा का सेंटर सरस्वती शिशु मंदिर में पडा। अपने पति के साथ छात्रा पेपर देने पहुंची थी, इसकी खबर चांटीडीह निवासी उस युवक को हो गई जो युवती से एक तरफा इश्क में गिरफ्तार था ।एक तरफा प्यार करने वाले इस युवक की बहन परीक्षा देने वाली छात्रा को समझाने के बहाने स्कूल पहुंची, वही उसका भाई भी अपने कुछ साथियों के साथ मौजूद था। इन लोगों ने साजिश करते हुए पूजा के पति को भी स्कूल के बाहर बुला लिया और जैसे ही पूजा का पति वहां पहुंचा पूजा के साथ एक तरफा इश्क करने का दावा करने वाले नाबालिक युवक ने अपने साथियों के साथ उस पर हमला कर दिया। इन लोगों ने पूजा के पति की जमकर पिटाई की और भाग खड़े हुए। इसके बाद पूजा पाटले और उसका पति एम कुमार पाटले सिविल थाने मामले की शिकायत करने पहुंच गए। उनके साथ बड़ी संख्या में स्कूल की छात्राएं भी शामिल थी। इस कारण से घंटों सिविल लाइन थाने में हंगामा मचा रहा। पुलिस ने भी मामले को गंभीरता से लिया और मनचले शोहदे को ढूंढने टीम रवाना किया लेकिन मारपीट की घटना को अंजाम देने वाले युवकों की टोली में से कोई भी उनके हाथ नहीं लगा। हैरानी इस बात की भी है कि ऐसे मामलों में सुरक्षा मुहैया कराने रक्षा टीम का गठन किया गया है लेकिन जब उनकी जरूरत थी तो छात्राओं की रक्षा करने टीम कहीं नजर नहीं आई ।छात्राओं ने भी आरोप लगाया कि आजकल रक्षा टीम पूरी तरह निष्क्रिय है और इस वजह से स्कूल कॉलेज के बाहर गुंडा तत्वों के हौसले बुलंद है ।पूजा पाटले और उसके पति ने आपसी रजामंदी से प्रेम विवाह किया है। इसमें किसी गैर के दखल का सवाल ही नहीं उठता। किसी की पत्नी से एक तरफा मोहब्बत का दावा कर, उसके पति के साथ की गई मारपीट को किसी भी लिहाज से जायज नहीं ठहराया जा सकता।अगर पुलिस ने ऐसे तत्वों पर शुरू से नकेल नहीं कसी तो ऐसे लोग भविष्य में किसी बड़े अपराध को अंजाम दे सकते हैं ,इसलिए मामले को गंभीरता से लेने की जरूरत है भले ही आरोपी और उसके साथी नाबालिग क्यों ना हो।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर जिला अस्पताल में सुरक्षा फेल! रात के अंधेरे में पांच मोबाइल पार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गं... तिफरा ओवरब्रिज के नीचे बुजुर्ग से लूट... नकद और मोबाइल लेकर फरार हुए आरोपी, पुराने बस स्टैंड पर किसके संरक्षण में चल रही हैं अवैध चखना दुकानें? आबकारी विभाग की कार्रवाई पर उठ र... तखतपुर में पुरानी रंजिश पर खूनी संघर्ष! घर के सामने लाठी डंडों से परिवार पर हमला... महिला समेत सात ल... VIDEO:- मल्हार में मां डिडनेश्वरी की भव्य कलश शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, जयकारों स... बिलासपुर के अनमोल झा को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी, भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यसमिति में मिली जगह... दर्दनाक सड़क हादसा: गलत दिशा से आ रहे हाईवा ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवक की मौत, बाइक सवार भी आया चप... जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा मल्हार, बग्गी पर सवार होकर पहुंचे श्रीराम-लक्ष्मण, आतिशबाजी के बीच हु... बिलासपुर की शराब दुकान में सेंधमारी! पीछे की दीवार तोड़कर हजारों की शराब और नकदी पार, गल्ला भी नहीं ... बिलासपुर: दुर्गा दर्शन के बाद गुपचुप खाना पड़ा भारी! एक ही परिवार के 7 लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार, सि...