रायगढ़

बस स्टैण्ड यात्री प्रतीक्षालय में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश….पुलिस जुटी जांच में,

रमेश राजपूत

रायगढ़ – आज दोपहर थाना सिटी कोतवाली रायगढ़ क्षेत्र अंतर्गत केवड़ाबाड़ी स्थित बस स्टैंड के यात्री प्रतीक्षालय में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली है, सूचना पर कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक सुखनंदन पटेल द्वारा जांच के लिए थाने से सहायक उप निरीक्षक जयलाल जायसवाल और स्टाफ को केवडाबाड़ी बस स्टैण्ड भेजा गया । जहां बस स्टैण्ड के अंदर यात्री प्रतीक्षालय में एक अज्ञात पुरूष उम्र करीब 40-45 वर्ष का शव पडा था, मृतक के शरीर के शव पर कोई चोट नहीं थी । मृतक भूरे/काले रंग का चेकदार लूंगी, आसमानी रंग का हाफ टी-शर्ट जिसमें इंग्लिश में “यूनिवर्सल स्टाइल” लिखा हुआ है । बस स्टैण्ड आसपास के दुकानदार, बस एजेंटों ने बताया कि मृतक कमजोर था, डंडा लेकर चलता था,

कुछ दिनों पहले मृतक को उसके पत्नी बच्चों के साथ बस स्टैंड आसपास देखना बताएं हैं तथा कुछ ने मृतक को भिक्षुक प्रवृत्ति का बताया है । मृतक के परिजनों का पता नहीं चला है । कोतवाली पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर शव को सुरक्षित मरच्युरी में रखवाया गया है । कोतवाली पुलिस ने अपील की है कि मृतक के परिजनों के संबंध में जानकारी हो तो थाना प्रभारी कोतवाली के मोबाइल नंबर 9479193209 पर सूचित करें ।

error: Content is protected !!
Letest
सूने घर को बनाया निशाना...चोरी के बाद लगाई आग, लाखों के जेवर गायब, अज्ञात कारणों से महिला ने लगाई फांसी...पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम मनवा की घटना मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर रतनपुर भाजपा ने दिया स्वच्छता का संदेश...रामटेकरी मंदिर परिसर में ... दो सगे भाइयों ने किया AC चोरी का खेल....1.5 लाख के माल के साथ दोनो गिरफ्तार, खुड़िया जंगल में जुआ खेलते 9 जुआरी गिरफ्तार... 7.33 लाख रुपये की संपत्ति जब्त, भरोसे का कत्ल... 86 वर्षीय बुजुर्ग महिला से रिश्तेदार ने की 90 लाख की ठगी, 23 लाख रुपये, जमीन और वाह... घर में घुसकर नाबालिग बच्चियों को धमकाया... पैसे छीने, तोरवा पुलिस ने दो युवकों पर दर्ज किया मामला, 62 वर्षीय लापता बुजुर्ग की पेड़ से लटकी मिली सड़ी-गली लाश, रतनपुर पुलिस जांच में जुटी दहेज प्रताड़ना और नवविवाहिता को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पति और जेठानी गिरफ्तार...भेजे ग... एनटीपीसी सीपत के GEM-2026 का भावपूर्ण समापन...121 बेटियों ने हासिल किया आत्मविश्वास और जीवन कौशल का ...