बिलासपुर

नशे की लत परिवार को कर सकती है तबाह…एक भाई ने दूसरे भाई को हंसिये से उतारा मौत के घाट, परिजनों और पुलिस पर भी हमला

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले के जरहाभाठा क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात सामने आई है जिसमें मामूली विवाद जरहाभाटा डल्ला गली में रहने वाले नशेड़ी विजय कुर्रे ने किसी बात पर विवाद करते हुए अपने भाई मनोज कुमार कुर्रे पर हंसिये से ताबड़तोड़ वार उसे मौत घाट उतार दिया। वही घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पार्टी के ऊपर भी आरोपी ने हमला कर दिया ।

मिली जानकारी के अनुसार सिविल लाइन पुलिस को सूचना मिली कि जरहाभाठा में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई, जिस पर सिविल लाइन पुलिस भी मौके पर पहुंची वही पुलिस को देख बौखलाए आरोपी विजय कुर्रे ने पुलिस पार्टी पर भी हंसिये से दो बार वार कर दिया । इस हमले में कांस्टेबल शिव जोगी के सर पर चोट लगी है तो वहीं थाना प्रभारी शनिप रात्रे पर भी हमला किया गया । बताया जा रहा है कि घटना के वक्त उनकी बहन शशि सूर्यवंशी भी वहीं मौजूद थी । आरोपी ने अपनी बहन और मां पर भी तवे से हमला किया था, नशे में डूबा आरोपी अपना आपा खो चुका था, जिसे 1 घंटे की मशक्कत से बाद बड़ी मुश्किल से पुलिस ने गिरफ्तार किया । सूत्र बताते है कि मृतक और हत्यारा दोनों ही नशे के आदी है , जिनके बीच अक्सर विवाद हुआ करता था पर आज ये विवाद इतना बढ़ गया कि विजय ने अपने भाई की हत्या कर दी, बहरहाल पुलिस ने हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है जिसके ऊपर हत्या के साथ शासकीय कार्य में बाधा डालने और पुलिस कांस्टेबल की हत्या के प्रयास करने का भी मामला दर्ज कर लिया गया है ।

error: Content is protected !!
Letest
बारिश भी नहीं रोक सकी प्रशासन की मुहिम: सुकमा में समय रहते टले दो बाल विवाह, बेटियों का भविष्य हुआ स... रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का गौरव, युवाओं के लिए बनीं प्रेरणा : ऋषभ चतुर्व... बिलासपुर पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 13 निरीक्षकों के तबादले, कई थानों को मिले नए प्रभारी सीपत:गुड़ी सरपंच पर घर में घुसकर दंपती पर जानलेवा हमले का आरोप...मामले में पीड़ित पक्ष पर ही एफआईआर दर... VIDEO बिलासपुर दर्दनाक हादसा: निर्माणाधीन मकान की छत पर 11 केवी लाइन बनी काल… करंट की चपेट में आने स... VIDEO बिलासपुर: आप प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा हुए सड़क हादसे का शिकार….बाइक सवार को बचाने के दौरान... VIDEO:- रील के चक्कर में मौत को दे रहे न्योता! एजुकेशन हब की सड़क पर सनरूफ से स्टंट, पुलिस अभियान का... बिलासपुर:- भूसे से भरे बेकाबू ट्रक का कहर: 25 मीटर तक सड़क पर घिसटती रही महिला, शरीर के उड़े चिथड़े,... सावधान! ऑटो में सफर के दौरान गहनों पर रखें नजर... पलक झपकते महिला के गले से मंगलसूत्र पार, पुलिस जां... पचपेड़ी क्षेत्र में चोरों का आतंक: दो रात में दो दुकानों पर धावा, पुलिस बेअसर... अज्ञात बदमाश दे रहे...