बिलासपुर

अब पार्ट टाइम जॉब को साइबर ठगों ने बनाया जरिया, दोगुना कमाने का लालच देकर ऐसे बिछा रहे जाल, जिसमे फंसकर न्यायधानी की महिला ने गवाएं 2 लाख 84 हज़ार रुपए जानिए क्या है पूरा मामला..

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – सोशल साइट्स के प्रलोभन भरे विज्ञापन के झांसे में आकर एक महिला ने अपने 2 लाख 84 हजार 19 रुपए गवा दिए है। शातिर ठग ने बकायदा वेब साइट के माध्यम से होटल बुकिंग कार्य के ऐवज में मोटी कमीशन देने का झांसा देकर महिला को अपने झांसे में लिया। फिर चंद रूपयो का कमीशन देकर महिला का विश्वास जीतकर उसके साथ 2 लाख 84 हजार रुपए की ठगी कर दी। मामले की शिकायत नर्मदा नगर निवासी महिला ने साइबर सेल और सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई है। जहां उन्होने बताया कि टेलीग्राम चैनल के माध्यम से उनका संपर्क रोशन जार्ज से 07/11/2023 को मोबाईल से संपर्क हुआ। जिसमे उन्हें होटल बुकिंग कार्य करने के लिए कार्य देकर कमीशन देने का प्रालोभन दिया गया। जिसके बाद प्रार्थीया ने 18/11/2023 को पहली बार उनकी साईट में http:// www.Traingal trade.com में ragister किया 30 Booking की जिसका कमीशन 1052/- दिनांक 18/11/23 को प्रार्थीया के एकाउंट में आया उसके बाद प्रार्थीया को एक टेलीग्राम का लिंक https://t.me/SWAMKPSfVxlyYTFI में जोड़ा गया 23/11/23 को प्रार्थीया को पहली बार 10,000/- रूपये जमा किया गया। जिसके बाद paytm d के जरिये जिसका वापसी 19370/- 23/11/23 को आ गया । 24/11/23 को paytm के जरिए 10,000/- फिर भेजा अपग्रेड करके के अलग एकांउट में 17606/- फिर लिया गया जिसका 37115/- वापस 24/11/23 को आया ,इसी तरह 25/11/23 को ऑफर था 50,000/- दोगे तो 30,000/- बोनस के साथ वापस मिलेंगे। तो प्रार्थिया ने 50,000/- भेजा तो बुकिंग के दौरान वो अपडेट होकर बोला गया 83519/- रूपये जमा करो और 2,33,000 रूपये निकाल लो तुरंत फिर मैसेज आया उपग्रेड हो गया है। 1,50,500/- जमा करो और 4,35,520/- निकाल लो जिसपर प्रार्थीया ने 2,84,019/- जमा किया आखरि बुकिंग के समय फिर अपग्रेड करके प्रार्थी से 4,50,000/- मांगा गया और बोला गया अपनी बुकिंग complit करो और सारे पैसे कमीशन के साथ निकाल लो 10,00,000/- निकाल लो। इसके बाद प्रार्थी को शक हुआ। तब तक वह 2 लाख 84 हजार रुपए गवा चुकी थी। इधर इस मामले में साइबर सेल और सिविल लाइन पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- बिलासपुर में बिजली टावर पर चढ़ा युवक, भाई से विवाद के बाद मचा हड़कंप, दो घंटे चला हाईवोल्टेज... पुरानी रंजिश में रिश्तों का खून! छोटे भाई ने बड़े भाई-भाभी का सिर लाठी से फोड़ा, दोनों गंभीर, शराब लेने गए युवक का हुआ विवाद...चंद मिनटों में चली गई जान, चाकू कांड का आरोपी और नाबालिग गिरफ्तार राखी के दिन भाई ने भाई की कर दी थी हत्या.... सिर पर सब्बल से किया वार, आरोपी भाई गिरफ्तार 30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच...