कोरबा

पहले पी शराब फिर 3 लुटेरों ने बंधक बना शराब दुकान में ही कि लूट…हथियार दिखाकर घटना को दिया अंजाम

रमेश राजपूत

कोरबा – जिले में 3 लोगों ने मिलकर शराब दुकान में घुसकर लूट की वारदात को अंजाम दिया । तीनों ने मिलकर पहले शराब दुकान के बाहर ही शराब पी । फिर अंदर घुसकर गार्ड और सेल्समैन को डेढ़ घंटे तक बंधक बनाए रखा । बाद में 90 हजार रुपए लूटकर भाग निकले हैं । मामला उरगा थाना क्षेत्र का है । जानकारी के मुताबिक , उमरेली में देसी – विदेशी शराब दुकान संचालित है । यह दुकान रोज रात को 10 बजे बंद होती है । शनिवार रात को करीब 9 बजे 3 युवक वहां पहुंचे थे । उन्होंने पहले दुकान से शराब खरीदी और वहीं बाहर खड़े होकर शराब पी । इसके बाद करीब 9.30 बजे आरोपी दुकान के अंदर घुसे । इस पर गार्ड दिगम सिंह कंवर ने उन्हें अंदर जाने से मना कया । मगर उन्होंने एक न सुनी बल्कि अपने पास रखे कट्टा और चाकू से उसे धमकाया और मारपीट की । सेल्समैन अश्वनी राठौर और दिगम को बंधक बना लिया । आरोपियों ने करीब डेढ़ घंटे तक दोनों को बंधक बनाए रखा और दुकान के अंदर रखे 90 हजार नकद ले लिए और करीब 11 से 11.30 बजे के बीच भाग निकले । इसके बाद कर्मचारियों ने सूचना पुलिस को दी । फिर पुलिस के टीम मौके पर पहुंची । तब तक आरोपी भाग चुके थे । बताया गया है कि आरोपी दुकान में लगे सीसीटीवी के डीवीआर भी ले उड़े हैं । जिसके चलते आरोपियों को पकड़ने में अब तक सफलता हाथ नहीं लगी है । दुकान में काम करने वाले कर्मचारी भी नहीं जानते की आरोपी कौन हैं । फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है ।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...