राजनांदगांव

सड़क हादसे में चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर की हुई मौत,खड़ी ट्रक में जा घुसीं बाइक…डियूटी से वापस लौटते समय हुआ हादसा

रमेश राजपूत

रायपुर- राजनांदगांव में बीती रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में सब इंस्पेक्टर की मौत हो गई। मृतक सब इंस्पेक्टर का नाम युवराज देशमुख था और ड्यूटी के बाद वो अपने गांव राजनांदगांव जा रहे थे। इस दौरान खड़ी ट्रक में उनकी बाइक टकरा गई। इस हादसे में उनकी मौत हो गई।मिली जानकारी के अनुसार उप निरीक्षक युवराज देशमुख सुपेला थाना अन्तर्गत स्मृति चौकी में प्रभारी थे। रविवार को ड्यूटी खत्म कर अपने गृह ग्राम गांव राजनांदगांव जा रहे थे।

इस दौरान सोमनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत टोल प्लाजा के पास उनकी बाइक खड़े ट्रक में टकरा गई। इस हादसे में उनकी बाइक के परखच्चे उड़ गए। वहीं सिर और हाथ मे उप निरीक्षक को गंभीर चोट लगी।हादसे की जानकारी मिलने के बाद राजनांदगांव पुलिस ने उप निरीक्षक को गंभीर हालत में राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां पर रात 12 बजे के करीब उनकी मौत हो गई। वही पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
अज्ञात कारणों से महिला ने लगाई फांसी...पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम मनवा की घटना मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर रतनपुर भाजपा ने दिया स्वच्छता का संदेश...रामटेकरी मंदिर परिसर में ... दो सगे भाइयों ने किया AC चोरी का खेल....1.5 लाख के माल के साथ दोनो गिरफ्तार, खुड़िया जंगल में जुआ खेलते 9 जुआरी गिरफ्तार... 7.33 लाख रुपये की संपत्ति जब्त, भरोसे का कत्ल... 86 वर्षीय बुजुर्ग महिला से रिश्तेदार ने की 90 लाख की ठगी, 23 लाख रुपये, जमीन और वाह... घर में घुसकर नाबालिग बच्चियों को धमकाया... पैसे छीने, तोरवा पुलिस ने दो युवकों पर दर्ज किया मामला, 62 वर्षीय लापता बुजुर्ग की पेड़ से लटकी मिली सड़ी-गली लाश, रतनपुर पुलिस जांच में जुटी दहेज प्रताड़ना और नवविवाहिता को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पति और जेठानी गिरफ्तार...भेजे ग... एनटीपीसी सीपत के GEM-2026 का भावपूर्ण समापन...121 बेटियों ने हासिल किया आत्मविश्वास और जीवन कौशल का ... विवादित जमीन पर कब्जा दिलाने पैसे मांगने का आरोप.... प्रधान आरक्षक निलंबित,