बिलासपुर

शहरीय क्षेत्र में डायरिया का प्रकोप… एक की मौत,,निगम कमिश्नर ने किया निरीक्षण,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – बिलासपुर के तालापारा और तारबाहर क्षेत्र में डायरिया का प्रकोप बढ़ने लगा है जिसे देखते हुए नगर निगम और स्वास्थ विभाग की टीम कमर कसते हुए कैंप लगाकर जांच करने के साथ ही मरीजों को ढूंढ कर दवा वितरण का कार्य कर रही है। कैंप में उल्टी दस्त के एक दर्जन से अधिक मरीज मिले हैं, जिनका उपचार किया जा रहा है।

इसके अलावा नगर निगम के जल विभाग द्वारा डायरिया प्रभावित क्षेत्रों में पानी का सैंपल भी लिया गया है आपको बता दे 5 साल पहले भी तारबाहर क्षेत्र में डायरिया का खतरा मंडराया था, वहीं अब एक बार फिर तालापारा और तारबहार में डायरिया के मरीज लगातार सामने आ रहे हैं। जिसे देखते हुए मेयर राम शरण यादव और निगम कमिश्नर अजय कुमार त्रिपाठी लगातार डायरिया प्रभावित इलाकों का सतत निरीक्षण कर वास्तव स्थिति का जायजा ले रहे।

वहीं आज नगर निगम वार्ड क्रमांक 29 संजय गांधी नगर में डायरिया से एक व्यक्ति की मौत होने की जानकारी मिली है इससे पहले भी जिले में 2 महिलाओं की मौत हो चुकी है। डायरिया के प्रकोप को देखते हुए निगम आयुक्त लगातार प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दे रहे हैं इसी कड़ी में नगर निगम आयुक्त अजय कुमार त्रिपाठी ने आज भी वार्ड क्रमांक 29 संजय गांधी नगर का निरीक्षण किया और अधिकारियों को दवा वितरण करने के साथ ही संबंधित अधिकारियों को नाले नालियों की साफ सफाई कराने निर्देशित किया है। और लापरवाही बरतने पर सख्त कार्यवाही करने की बात कही है।

error: Content is protected !!
Letest
मेरी बहन को इंसाफ दिलाइए... संदिग्ध मौत के बाद एक भाई ने उठाए सवाल, ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस कार्रवाई के नाम पर डराकर पांच लाख रुपये वसूलने का आरोप...तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज, नकली सोने की माला दिखाकर 3 लाख की ठगी...जनरल स्टोर संचालक फंसा शातिरों के जाल में, चखना दुकान के बाहर से ब्रेजा कार की चोरी....नींद में सोया था मालिक, चोर चाबी निकालकर ले गया कार जुआ खेलते पकड़े गए आरक्षक को एसपी ने किया सस्पेंड...अनुशासनहीनता पर एक्शन, चरित्र शंका में हैवानियत... आधी रात पत्नी को पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश, आरोपी पति फरार हथौड़ी से वार कर उतारा था पत्नी को मौत के घाट... हत्या के मामले में पति गिरफ्तार फर्जी शराब केस में फंसाने का खेल...मस्तूरी थाने के 4 आरक्षकों पर एक लाख रुपये वसूली का आरोप, एसपी से... 20 लाख की फिरौती मांगने वाले अपहरण गिरोह का पर्दाफाश... तीन राज्यों से जुड़े आरोपियों तक पहुंची पुलि... रिवर व्यू क्षेत्र में मिला नवजात का भ्रूण...सिटी कोतवाली पुलिस जांच में जुटी,