जांजगीर चाँपा

बिलासपुर:- ई-एक्स बिट ट्रेडिंग कंपनी में निवेश कर दो करोड़ से अधिक की ठगी…सिटी कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया मामला

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सिटी कोतवाली पुलिस ने एक बड़े निवेश घोटाले का भंडाफोड़ करते हुए रामविलास पटेल कंपनी संचालक, हेमंत सिंह ठाकुर, पप्पु सिंह ठाकुर और मनोज कुमार शर्मा के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज किया है। आरोपियों पर निवेशकों से लगभग 2 करोड़ 1 लाख रुपये की ठगी करने का आरोप है। यह मामला निवेशकों को ट्रेडिंग कंपनी में अधिक लाभ का लालच देकर ठगे जाने से संबंधित है। प्रार्थी लोकेश्वर साहू पिता सुभेराम साहू, निवासी सेवतापारा डोंगरगांव, जिला राजनांदगांव ने थाना सिटी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि वर्ष 2024 में वह और उनके परिचित गोपेन्द्र साहू ‘यू बिट’ नामक कंपनी से जुड़े थे, जहां उनकी पहचान पप्पु सिंह और हेमंत ठाकुर से हुई। नवंबर 2024 में इन दोनों ने उन्हें “ई-एक्स बिट ट्रेडिंग कंपनी” में निवेश करने का प्रलोभन दिया। कंपनी के संचालक रामविलास पटेल ने दावा किया था कि निवेश पर हर माह 15 प्रतिशत लाभांश मिलेगा, साथ ही नए निवेशकों को जोड़ने पर 2 से 7 प्रतिशत अतिरिक्त लाभ दिया जाएगा। लोकेश्वर साहू और उनके साथी आरोपियों के झांसे में आ गए। जनवरी 2025 में रायपुर के बेबीलोन होटल और बिलासपुर के शिव टॉकीज चौक स्थित होटल जीत में आयोजित बैठकों में निवेशकों को कंपनी से जोड़ने की कवायद की गई। इसके बाद शिकायतकर्ता और अन्य निवेशकों ने किस्तों में लाखों रुपये कंपनी के बताए गए बैंक खातों में और नगद रूप से हेमंत व पप्पु ठाकुर को सौंपे। केवल शिकायतकर्ता ने ही अलग-अलग किस्तों में करीब 27 लाख रुपये निवेश किए। वहीं, उनके साथी गोपेन्द्र साहू ने 45 लाख रुपये का निवेश किया। शुरुआत में निवेशकों को कुछ महीनों तक लाभांश दिया गया, जिससे भरोसा बढ़ा। लेकिन मार्च -अप्रैल 2025 के बाद कंपनी ने भुगतान बंद कर दिया। बार-बार संपर्क करने पर केवल आश्वासन मिलता रहा, पर रकम वापस नहीं की गई। शिकायतकर्ता के अनुसार, अगस्त 2025 में पप्पु सिंह और मनोज शर्मा ने रायपुर के गिरिराज होटल व बिलासपुर के शारदा लॉज में नई योजनाओं और “MIE COIN” नामक कंपनी का झांसा देकर लोगों को फिर से निवेश के लिए उकसाया। इस दौरान दुगेश्वर शर्मा नामक निवेशक ने 75 हजार रुपये नगद मनोज शर्मा को दिए, लेकिन उसे किसी प्रकार का लाभ नहीं मिला। इसी प्रकार अलग-अलग निवेशकों से कुल 2 करोड़ 1 लाख रुपये की ठगी की गई है। प्रकरण में निवेशकों की सूची, चेक, बैंक ट्रांजेक्शन और अन्य दस्तावेज पुलिस को प्रस्तुत किए गए हैं। पुलिस ने प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए धारा 318(4)-BNS व 3(5)-BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना जारी है और पुलिस आरोपियों की गतिविधियों व कंपनियों के नेटवर्क की गहन जांच कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी