रतनपुर

माँ महामाया मंदिर ट्रस्ट ने जरूरतमंदों को गर्म कपड़ों का किया वितरण, सामाजिक सरोकार को दिया जाता है महत्व…

जुगनू तंबोली

रतनपुर- मां महामाया मंदिर ट्रस्ट रतनपुर द्वारा सामाजिक सरोकार के कार्यों सहित कई महत्वपूर्ण कार्य संचालित किए जाते रहे हैं। इसी कड़ी में ठंड के बढ़ते प्रकोप को मद्देनजर रखते हुए मंदिर ट्रस्ट द्वारा परिसर में ही नगर के सफाई कर्मियों, मंदिर के कर्मचारियों, नगर के भिक्षुओं, बुजुर्गो को स्वेटर और टोपी का वितरण किया गया। बड़ी संख्या में इस दौरान जरूर मंद यहाँ पहुँचे थे,

जिन्हें मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष आशीष सिंह, मेनेजिंग ट्रस्टी सुनील सोंथलिया सहित अन्य सहयोगियों द्वारा वितरण किया गया। गौरतलब है कि मंदिर ट्रस्ट मंदिर की व्यवस्थाओं का संचालन करने के साथ ही सामाजिक गतिविधियों में हमेशा सहयोग प्रदान करती रही है, कोरोना काल मे निःशुल्क भोजन से लेकर, ट्रीटमेंट के लिए हॉस्पिटल तक कि आपात व्यवस्था कराई गई थी,

जहाँ से सैकड़ो क्षेत्रवासियों को स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हुआ था, लिहाज़ा मंदिर ट्रस्ट प्रबंधन के नेक कार्यो की पूरे जिले में सराहना कि जाती है।

error: Content is protected !!
Letest
रात में घर में सोया था युवक, सुबह नीम के पेड़ पर लटका मिला शव,गांव में घटना से फैली दहशत रतनपुर: खेलगांव नवागांव में हरेली पर कबड्डी का रोमांच, पंडरियाझाप मुंगेली ने जीता खिताब रूपकुमारी चौधरी को भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी..छत्तीसगढ़ में उत्साह पहले गाली-गलौज, फिर ब्लेड से हमला! ससुर ने दामाद के गले पर किया वार, खून से लथपथ युवक पहुंचा अस्पताल बिलासपुर:- गुरु रविदास जयंती पर समरसता संकल्प अभियान, 14 मंडलों के लिए जन्मस्थली की पवित्र मिट्टी ले... तखतपुर:- बिजली गुल होते ही जलाई चिमनी, नींद में लगी आग और चली गई 70 वर्षीय शाहीन बाई की जान अवैध संबंध, ब्लैकमेलिंग और फिर हत्या की खौफनाक साजिश.... दूध में नींद की दवा देकर गमछे से घोंटा गला, डायल-112 की सूझबूझ से बची युवक की जान... फंदे पर झूलने से पहले पुलिस ने किया रेस्क्यू, पचपेड़ी क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद, चिल्हाटी में 2.81 लाख की सेंधमारी; लगातार चोरी के बावजूद प... अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस