कोटा

दिव्यांगजन मतदाता जागरूकता रैली का कार्यक्रम आयोजित…दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण और प्रोत्साहन राशि का किया गया वितरण

प्रेम सोमवंशी

कोटा – जनपद पंचायत कोटा के द्वारा सोमवार को जनपद पंचायत कोटा के प्रांगण में दिव्यांगजन मतदाता जागरूकता रैली कार्यक्रम का आयोजन किया गया उक्त कार्यक्रम के दौरान दिव्यांगजन समारोह, सेमिनार एवं जागरूकता कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।जनपद पंचायत कोटा के द्वारा निकाली गई दिव्यांगजन मतदाता जागरूकता रैली शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डी.के.पी. से निकाली गई जो कि जनपद पंचायत कोटा प्रांगण में समाप्त हुई।

इस दौरान जनपद पंचायत कोटा के अधिकारी, जनपद सदस्य, महिला बाल विकास विभाग के अधिकारी, शिक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग स्वास्थ्य विभाग ,शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डीकेपी के एनसीसी व स्काउट, एम्बिसन एजुकेशन वेलफेयर सोसाइटी कोटा शामिल हुए। इस कार्यक्रम में कोटा क्षेत्र के आये हुए 22 दिव्यांगजनों को मोटर ट्रायसायकल, व्हीलचेयर, बैसाखी, श्रवण यंत्र का वितरण किया गया तो वही 3 दिव्यांगजनों को विवाह प्रोत्साहन राशि का वितरण किया गया।

इस रैली में जनपद पंचायत कोटा की CEO ललिता भगत, कोटा तहसीलदार, अश्वनी टोडर जनपद सदस्य, धर्मेंद्र देवांगन, महिला बाल विकास अधिकारी गजेन्द्र सिंह, शिक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग स्वास्थ्य विभाग ,शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डीकेपी के एनसीसी व स्काउट, एम्बिसन एजुकेशन वेलफेयर सोसाइटी कोटा की नर्सिंग के स्टूडेंट्स बड़ी संख्या में शामिल हुए।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- बिलासपुर में बिजली टावर पर चढ़ा युवक, भाई से विवाद के बाद मचा हड़कंप, दो घंटे चला हाईवोल्टेज... पुरानी रंजिश में रिश्तों का खून! छोटे भाई ने बड़े भाई-भाभी का सिर लाठी से फोड़ा, दोनों गंभीर, शराब लेने गए युवक का हुआ विवाद...चंद मिनटों में चली गई जान, चाकू कांड का आरोपी और नाबालिग गिरफ्तार राखी के दिन भाई ने भाई की कर दी थी हत्या.... सिर पर सब्बल से किया वार, आरोपी भाई गिरफ्तार 30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच...