रतनपुर

विवाद करने से मना करने पर भाई ने कुल्हाड़ी से किया हमला… पुलिस ने मामला किया दर्ज,

जुगनू तंबोली

रतनपुर – करैहापारा चौहानपारा निवासी देवकुमार टण्डन पर उसके ही बड़े भाई सुरेन्द्र टण्डन ने टंगिया से हमला कर घायल कर दिया। घटना 31 मई 2025 की रात करीब 9 बजे की है। मिली जानकारी के अनुसार, देवकुमार टण्डन अपने घर में थे तभी बाहर लड़ाई-झगड़े की आवाज सुनकर बाहर निकले। उन्होंने देखा कि उनका बड़ा भाई सुरेन्द्र पड़ोसी ज्ञानचंद टण्डन से विवाद कर गाली-गलौच कर रहा था। जब देवकुमार ने सुरेन्द्र को ऐसा करने से मना किया तो वह आगबबूला हो गया और गंदी-गंदी गालियां देते हुए टंगिया से हमला कर दिया। हमले को रोकने की कोशिश में देवकुमार के दाहिने हाथ की कलाई पर चोट आई। घायल देवकुमार की शिकायत पर थाना रतनपुर पुलिस ने आरोपी सुरेन्द्र टण्डन के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 296 और 351(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
बकरा-बकरी चोरी से लेकर 9 लाख की ठगी तक... रतनपुर पुलिस के शिकंजे में गिरोह, स्कॉर्पियो बनी दोनों वार... सीपत:- राखड़ डेम में करंट से मजदूर की हुई थी मौत...ठेका कंपनी के दो अधिकारियों पर गैर इरादतन हत्या क... खेत तैयार कराने के नाम पर बुजुर्ग रिटायर्ड शिक्षक से 9 लाख की ठगी...बाइक, जेसीबी और स्कॉर्पियो सवारो... भारत माला रोड पर दर्दनाक हादसा....मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन दोस्तों को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर... कोटा:- रेत से भरे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ली 13 वर्षीय अभय की जान, नाबालिग चालक पर उठे सवाल, सीआईएसएफ उपनिरीक्षक के सूने मकान में बड़ी चोरी, सोने-चांदी के जेवर और 1 लाख नकदी समेत 3.67 लाख का मा... मरवाही लूट-मर्डर कांड के आरोपियों ने कबूली खम्हरिया रमेश ज्वेलर्स चोरी, 6.80 लाख के सोना-चांदी के जे... बिलासपुर:- शेयर बाजार में मोटे मुनाफे का झांसा देकर बिलासपुर के व्यापारी से 14.67 लाख की ठगी, अपराध ... पचपेड़ी:- तेज रफ्तार बनी काल...मानिकचौरी में आमने-सामने भिड़ीं बाइकें, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर मस्तूरी:-हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया ग्रामीण....लापरवाही ने ली जान, शेड बनाने के दौरान लोहे की पाई...