बिलासपुर

अखबार में नौकरी का विज्ञापन देखकर कॉल करना एक गृहणी को पड़ा भारी….ठगों ने झांसे में लेकर 1 लाख 49 हज़ार रुपए की कि धोखाधड़ी

रमेश राजपूत

बिलासपुर – अखबार में नौकरी के लिए दिए गए विज्ञापन की सत्यता को परखे बगैर ही कॉल कर नौकरी मांगने वाली एक गृहणी को अज्ञात ठगों ने 1 लाख 49 हज़ार रुपए का चूना लगा दिया है, जिसमें पीड़ित महिला को अपने साथ ठगी होने का अहसास होते ही उसने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है। दरअसल कस्तूरबा नगर निवासी रोशनी ठाकुर ने अखबार में एक नौकरी के विज्ञापन देखा, जिसमें दिए गए सम्पर्क फोन नंबर पर कॉल किया, जहाँ से उन्हें बताया गया कि वह घर बैठे केवल एसएमएस भेजकर 18000 से 25000 रुपए तक हर महीने कमा सकती है, लेकिन इसके लिए उसे कुछ प्रक्रिया पूर्ण करने 1500 रुपए पेटीएम में डालने कहा गया, जिसके बाद लगातार अपनी बातों में फंसा कर उनसे अलग अलग नंबर पर पैसे डलवाये गए, जिन्होंने अलग अलग किस्तों में कुल 1 लाख 49 हजार रुपए गंवा दिए तब उन्हें अहसास हुआ कि अज्ञात लोगों द्वारा अखबार में विज्ञापन देकर उनसे धोखाधड़ी की गई है। मामले में पुलिस ने 9523120557 व 7209664070 8368406303 व 6202888664 के धारक के खिलाफ धारा 420-IPC के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला,