कोटा

जंगल से प्रतिबंधित बांस की कर रहे थे तस्करी…165 किलो करील सहित ऑटो जप्त…4 आरोपी पकड़े गए

प्रेम सोमवंसी

बेलगहना– वन विभाग के सहायक वन परिक्षेत्र अधिकारी ने जंगल को नुकसान पहुंचाते हुए अवैध रूप से ऑटो पर करील परिवहन करने वाले तीन लोगों पर अपराध दर्ज करते हुए ऑटो को जप्त किया है। गौरतलब है कि बेलगहना वन विभाग क्षेत्र में लगातार वन कर्मी और अधिकारी भ्रमण कर वनों को नुकसान पहुंचाने वालों पर कार्रवाई की जा रही है । साथ ही वनों को सुरक्षित रखने और लोगों को इसे बचाने समय समय पर जनजागरूकता अभियान भी चलाया जाता है। लेकिन कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा वनों को नुकसान पहुंचाकर धन अर्जित करने का कार्य किया जाता है जिस पर वन विभाग बेलगहना की निगाह लगातार ऐसे लोगों पर लगी रहती है और वनों को नुकसान पहुंचाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसी तारतम्य में सहायक वन परीक्षेत्र अधिकारी मोहम्मद शमीम को सूचना मिली कि कुछ लोगों के द्वारा जंगल को नुकसान पहुंचाते हुए बड़े पैमाने पर ऑटो में करील रख उसे बेंचने जा रहे है। सूचना मिलते ही वन परीक्षेत्र अधिकारी ने गंभीरता से लेते हुए अपने अन्य मातहतों को साथ लेकर केकरा बेरियर के पास नाकाबंदी कर बताए गए वाहन का इंतजार करने लगे कुछ समय बाद बताए गए सूचना के अनुसार ऑटो क्रमांक cg 10 v 4410 बेरियर के निकट पहुंची और जब ऑटो को रोककर उसकी तलाशी ली गई तो ऑटो पर 165 किलोग्राम करील अलग अलग बोरो में मिला जिस पर सहायक वन परीक्षेत्र अधिकारी मोहम्मद शमीम ने वन अधिनियम के तहत ऑटो को जप्त करते हुए साजन शास्त्री पिता जगजीवन शास्त्री निवासी सलका थाना कोटा, नागेश्वर पटेल पिता बिहारी लाल पटेल निवासी बेलगहना, नीरा पटेल पिता नागेश्वर पटेल निवासी बेलगहना, कृष्ण कुमार पिता सीता राम पटेल निवासी पुलिया पारा करहिकछार पर वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। सहायक वन परीक्षेत्र अधिकारी मोहम्मद शमीम ने बताया कि वनों को नुकसान पहुंचाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और उन पर वन अधिनियम के तहत नुकसान पहुंचाने पर न्यायसंगत वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला,