रायगढ़

रायगढ़ :- घर के बाहर खड़े व्यक्ति से चैन स्नैचिंग…बाइक सवार लुटेरे गिरफ्तार,

भुवनेश्वर बंजारे

रायगढ़ – घर के बाहर खड़े प्रार्थी के गले से चैन स्नैचिंग कि घटना को अंजाम देने वाले चार आरोपियों को जूटमिल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सोने की चैन सहित दो बाइक को जब्त किया है। मिली जानकारी के मिट्ठूमुड़ा निवासी पुजारी राम 25 मई के देर रात जब वह घर पर खड़े थे। तभी दो अज्ञात युवकों ने पुजारी राम के घर के बाहर से उनके गले से दो सोने की चेन झपटकर फरार हो गए थे।

पीड़ित ने 26 मई को थाने पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कि जहा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आदतन अपराधी प्रेम सारथी अपने एक साथी के साथ छीनी गई सोने की चेन को बेचने के लिए पल्सर बाइक से ग्राहक तलाश रहा है।

जिसपर पुलिस ने मौके पर दबिश देकर फोकटपारा कोतरारोड़ निवासी प्रेम सारथी और कैदीमुड़ा निवासी उसके साथी गणेश सारथी को पल्सर बाइक सहित पकड़ा। पूछताछ में दोनों ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया और बताया कि उनके साथ दरोगापारा निवासी विश्वकर्मा यादव और एक नाबालिग ने घटना को अंजाम दिया था। मामले में पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। घटना में लूटे गए गहने को और बाइक को पुलिस ने बरामद कर लिया है। इस कार्रवाई में निरीक्षक प्रशांत राव के साथ प्रधान आरक्षक दिलदार कुरैशी, आरक्षक लखेश्वर पुरसेठ और शशिभूषण साहू की प्रमुख भूमिका रही। जूटमिल पुलिस की त्वरित और सटीक कार्रवाई से शहरवासियों में अपराध के विरुद्ध पुलिस की तत्परता और गंभीरता का संदेश गया है और पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है ।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर...