रतनपुर

जुआ, लूट, मारपीट और कई संगीन अपराधों में लिप्त रहने वाले सरगना की पुलिस ने निकाली जुलूस, कानून तोड़ने वाले को मिली सजा

जुगनू तंबोली

रतनपुर – लंबे समय से क्षेत्र में जुआ, लूट और मारपीट सहित स्टाइगर गेम में दांव लगवाकर लोगों को फंसाने वाले मुख्य सरगना को रतनपुर पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहने वाले दद्दू उर्फ यशवंत सोनी के खिलाफ हालही में पचपेड़ी के चंद्रशेखर वर्मा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई की उसने उससे 4000 रुपए की लूट की है, जिसके बाद विवेचना में जुटी पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपी दद्दू उर्फ यशवंत सोनी गिरोह बना कर इन घटनाओं को अंजाम देता है, जिसके एक साथी को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, वही अब मुख्य सरगना भी गिरफ्तार कर लिया गया है। खुलेआम कानून तोड़ने वाले इस आरोपी को पुलिस ने गुरुवार को पैदल ही थाने से बस स्टैंड तक जुलूस निकालकर कोर्ट लेकर गए, ताकि अन्य लोगों को यह अहसास रहे कि कानून तोड़ने वालों को निश्चित तौर पर सजा भुगतनी पड़ती है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- 10 दिन से लापता मछुआरा, शिवनाथ निगल गई या सिस्टम? तलाश ठप, परिजनों का फूटा गुस्सा, विशेष ख... शासकीय राशन दुकान का ताला तोड़कर चोरी, 36 बोरी चावल, 4 बोरी शक्कर और तौल मशीन पार प्रेम संबंध और जमीन विवाद में महिला की हत्या... शव रेत में दफनाकर साक्ष्य मिटाने की कोशिश, 3 गिरफ्ता... VIDEO बिलासपुर - पेंड्रा मार्ग पर पुल टूटने से हुआ बड़ा हादसा…सवारी से भरी बस हुई हादसे का शिकार, आव... आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ...