बिलासपुर

अनाप-शनाप आ रहे बिजली बिल से परेशान किसानों ने मस्तूरी विधायक डॉ. बाँधी के नेतृत्व में कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

उदय सिंह

बिलासपुर – मस्तूरी क्षेत्र के किसानों को विद्युत विभाग द्वारा मीटर रीडिंग से अधिक बिल भेजा जा रहा है, जिससे उपभोक्ता काफी परेशान हैं। यह व्यवसायिक उपयोग की बात नहीं, अपितु घरों में खपत होने वाली बिजली का मामला है। अनाप शनाप घरेलू बिजली बिल का बिल आने से ग्रामीण उपभोक्ता बेहद परेशान हैं। जबकि बिजली विभाग के कर्मचारी स्पाट पर मीटर रीडिंग कर रहे हैं, परंतु फिर भी बिल की राशि अधिक आ रही है। ऐसे में उसे सुधारने के लिए ग्राहकों को कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। वहीं, शिकायतों के साथ आसपास के ग्रामीण बिल सुधरवाने के लिए लगातार विद्युत वितरण कंपनी के कार्यालय आ रहे हैं।

ग्रामीणों की इन्ही समस्याओं को लेकर मंगलवार को मस्तूरी विधायक डॉ कृष्णमूर्ति बाँधी ने दर्जनों किसानों के साथ कलेक्टर जनदर्शन पहुंचकर कलेक्टर से शिकायत की जिसके बाद कलेक्टर ने तत्काल विभागीय अधिकारियों को निर्देश देकर किसानों की समस्याओं का निराकरण जल्द करने निर्देश जारी किये

खपत कम यूनिट की भेज रहे अधिक बिल

मस्तूरी विधायक के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे किसानों ने कलेक्टर को किए गए शिकायत आवेदन में बताया कि पिछले कई माह से विद्युत खपत व बिल मिनिमम एव निश्चित अनुपात से अधिक देय है। कर्रा, दर्रीघाट समेत आसपास के गांव से पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि हमारे घर में अधिक वोल्टेज का मशनरी भी नहीं है। लेकिन इसके बावजूद भी विभाग द्वारा अधिक बिल भेजा जा रहा है इसकी लिखित शिकायत विद्युत मंडल मस्तूरी को की गई थी लेकिन विभाग द्वारा बिल में कोई संशोधन नही किया गया है। इस माह भी बिल आवश्यकता से अधिक भेजा गया है ।हमारे धर में बिजली खपत नही हुई है। हमारी स्थिति ठीक नही है बिजली नही पटा सकते। विधुत मंडल कार्यलय की लापरवाही के चलते मानसिक रूप से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
रात्रि सरप्राइज चेकिंग में सिरगिट्टी पुलिस की बड़ी कार्रवाई.... तलवार-चाकू के साथ 6 बदमाश गिरफ्तार बुधवारी बाजार में सरेआम गुंडागर्दी! सामान खरीदने गए युवक को घेरकर पीटा, धारदार हथियार से जांघ पर वार... बिलासपुर: महमंद में पुरानी रंजिश बनी खौफनाक... नाबालिगों से मारपीट कर धारदार हथियार से हमला, बिलासपुर : बिरयानी सेंटर के पास शुरू हुआ था विवाद…फिर दो गुटों में हुआ पथराव, 11 आरोपी गिरफ्तार, बाक... VIDEO:- बिलासपुर में बिजली टावर पर चढ़ा युवक, भाई से विवाद के बाद मचा हड़कंप, दो घंटे चला हाईवोल्टेज... पुरानी रंजिश में रिश्तों का खून! छोटे भाई ने बड़े भाई-भाभी का सिर लाठी से फोड़ा, दोनों गंभीर, शराब लेने गए युवक का हुआ विवाद...चंद मिनटों में चली गई जान, चाकू कांड का आरोपी और नाबालिग गिरफ्तार राखी के दिन भाई ने भाई की कर दी थी हत्या.... सिर पर सब्बल से किया वार, आरोपी भाई गिरफ्तार 30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा,