बिलासपुर

ऑनलाइन गेमिंग सट्टेबाजी पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार..जिले में ब्रांच शुरू होते ही 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, करोड़ो के कारोबार का मिला लिंक

रमेश राजपूत

बिलासपुर – रेड्डी अन्ना ऑनलाइन सट्टेबाजी के खुले लेटेस्ट ब्रांच पर बिलासपुर पुलिस ने अपना शिकंजा कसते हुए प्रहार किया है, जिन्होंने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है वही फरार मुख्य सरगना की तलाश की जा रही है। जिनसे बड़ी मात्रा में मोबाईल, बैंक एकाउंट, चेक, एटीएम कार्ड, लैपटॉप, फर्जी सिम कार्ड जब्त किए गए है, वही कई बैंक एकाउंट में करोड़ो के लेनदेन की जानकारी मिली है। ग़ौरतलब है की बिलासपुर एवं आस-पास ऑनलाइन गेम के ब्रांच खोलकर रूपये पैसे का हार जीत का दाव लगाकर सट्टा खिलाने की सूचना मुखबीर से प्राप्त होने पर सायबर सेल बिलासपुर व थाना सरकण्डा की संयुक्त टीम द्वारा रेड कार्यवाही कर आरोपी दीपक यादव व संजय जायसवाल को हिरासत में लेकर पुछताछ किया गया।

आरोपीयो द्वारा बताया गया कि बिलासपुर ब्रांच का मुख्य संचालक विकास अग्रवाल है हम दोनो उसके लिये काम करते है विकास अग्रवाल ने ही दुबई हेड ऑफिस से संचालित बैटिंग एप ’’रेड्डी अन्ना’’ का पैनल प्राप्त करने वाॅट्सअप के माध्यम से संपर्क कर स्वयं का ब्रांच लेकर श्रीलंका (कोलंबो), मनाली में संचालित कर रहा था। कुछ दिन से बिलासपुर में आकर काम कर रहे थे आरोपीयो के बताये अनुसार उनके कब्जे से ऑनलाइन सट्टा खिलाने में उपयोग आने वाले सामग्री पासपोर्ट 01 नग जिसमें श्रीलंका का इमीग्रेशन लगा है, 04 नग लैपटॉप, 27 नग मोबाइल, 170 नग से अधिक फर्जी सिम, 07 नग बैंक पासबुक,

02 नग चेक बुक, 19 नग ATM कार्ड, 20 से अधिक बैंक Account में 5 लाख रु से अधिक की राशि जिसे होल्ड कराया गया है, 02 नग रजिस्टर जिसमें करोड़ो रूपये का सट्टा का हिसाब किताब दर्ज है जप्त किया गया। आरोपीयो के विरूद्ध थाना सरकण्डा में धारा 6, 7 छत्तीसगढ जुआ प्रतिशेध अधि. 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेज दिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO रफ्तार का कहर…कोयले से भरा ट्रेलर पलटा, बाइक सवार दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत, बेलतरा हाईवे प... सर्पदंश के फर्जी मामलों से शासन को लगाया लाखों का चूना...जिले में शुरू हुई कार्रवाई, तोरवा थाने में ... चाकू की नोक पर युवक से लूट, तीन अज्ञात आरोपियों ने स्कूटी और नकदी छीनी, लोको पायलट की पत्नी के गले से दिनदहाड़े सोने की चेन लूटकर भागे तीन बदमाश...स्कूटी सवार आरोपियों की त... ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत... बिल्हा पुलिस ने चालक के खिलाफ दर्ज किया मामला डायल 112 के जवान पर लाठी से हमला...सिर फूटा, चाकू छीना तो भड़का आरोपी, पुलिस ने दर्ज किया मामला मस्तूरी:- आवास और शौचालय योजना से वंचित भूमिहीन मजदूर ग्रामीणों ने लगाई कलेक्टर से गुहार...ग्राम पंच... तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश... शिनाख्त के प्रयास में जुटी सकरी पुलिस, ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के...