कोटा

शराब दुकान के पास कार ने बाइक सवारो को मारी ठोकर… गंभीर रूप से घायल हुआ एक युवक

प्रेम सोमवंशी

कोटा – नगर के जयस्तंभ नाका चौक से राम मंदिर चौक होते हुए बेलगहना की ओर जाने वाली सड़क जो कि काफी व्यस्त रहती है शाम को इसी रोड में मुखी बिहार के पास शराब दुकान संचालित हो रही है जहाँ पर शाम के समय मे मेले जैसी सैकड़ों की तादात में भीड़ बीच सड़क में देखने को मिलती है। जहाँ आज एक तेज गति से कार चालक ने मोटर साइकल से जा रहे दो लोंगों को ठोकर मार दिया जिससे बाइक सवारो को गंभीर चोट लगा वही कार चालक अपनी कार लेकर फरार हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार तेज गती से कर चला रहे चालक ने बाइक को ठोकर मारी, और बाइक चला रहा 27 वर्षीय दीपक जायसवाल पिता राजेन्द्र जायसवाल घायल हो गया और बेहोश हो गया। उसका साथी जो पीछे बैठा रामप्रकाश जायसवाल उसको भी चोट आई है। दीपक जायसवाल बैजना गाँव का रहने वाला है, जोकि ग्राम नवागांव जा रहे थे तभी कोटा जयस्तंभ नाका चौक से राममंदिर रोड में शराब दुकान के पास एक्सीडेंट हो गया।

घायलों को लोंगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटा पहुँचाया जंहा डॉक्टरों ने परीक्षण एवं प्राथमिक उपचार के बाद दाहिने हाँथ की हड्डी टूटने की आशंका जताई और मामले की गंभीरता को देखते हुए बिलासपुर सिम्स रिफर कर दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
पुरानी रंजिश में रिश्तों का खून! छोटे भाई ने बड़े भाई-भाभी का सिर लाठी से फोड़ा, दोनों गंभीर, शराब लेने गए युवक का हुआ विवाद...चंद मिनटों में चली गई जान, चाकू कांड का आरोपी और नाबालिग गिरफ्तार राखी के दिन भाई ने भाई की कर दी थी हत्या.... सिर पर सब्बल से किया वार, आरोपी भाई गिरफ्तार 30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच... फेसबुक विज्ञापन से शुरू हुआ ठगी का खेल...एपीके फाइल डाउनलोड होते ही खाते से उड़ गए 1.12 लाख रुपये,