बिलासपुर

गांजा बेचने वाले मां बेटा गिरफ्तार , कब्जे से 3 किलो 100 ग्राम गांजा और नगदी रकम जब्त

रमेश राजपूत

बिलासपुर – नशे का कारोबार करने वाले लोगों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के संबंध में जारी निर्देश के परिपालन में थाना प्रभारी सरकंडा निरीक्षक परिवेश तिवारी द्वारा प्रभात चौक चिंगराजपारा निवासी राजू ठाकुर उर्फ बंदर वाला अपनी पत्नि सावित्री ठाकुर एवं सौतेले बेटे सुनील के साथ मिल कर अपने घर में मादक पदार्थ गांजा की बिक्री कर रहा था जिन पर कार्रवाई की गई है। मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपियों की घेराबंदी कर प्रभात चौक चिगराजपारा स्थित राजू ठाकुर उर्फ बंदर वाला के घर में दबिश दी, जिसमें राजू ठाकुर की पत्नि सावित्री ठाकुर एवं सौतेला पुत्र सुनील यादव मादक पदार्थ गांजा बिक्री करते मिले दोनों आरोपियों के पास से एक सफेद रंग के झोला में रखा हुआ 03 किलो 100 ग्राम मादक पदार्थ गांजा जिसकी कीमत करीब 18600 रूपये हैं तथा बिक्री के रकम 2590 रूपये को जप्त किया गया है , आरोपियों से पुछताछ पर वे बताये कि उक्त गांजा को राजू ठाकुर उर्फ बंदरवाला लाकर बिक्री करता है , पुलिस द्वारा राजू ठाकुर की तलाश की गई जो फरार है। प्रकरण में आरोपी मां बेटे को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है। संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक परिवेश तिवारी के नेतृत्व में उप निरी . बी.आर. सिन्हा , उप निरी . सत्य नारायण देवांगन , उप निरी एच.आर. यदु . सहा.उप निरी . हेमंत आदित्य , सउनि शारदा सिंह म . प्र.आर. सुनीता अजगल्ले , आर . प्रमोद सिंह , सत्य प्रकाश पाटले , अविनाश कश्यप , लगन खाण्डेकर विवेक राय गोवर्धन शर्मा , मनोज साहू महिला आर . जिज्ञासा कौशिक , स्वाती बंजारे की महत्वपूर्ण भूमिका रही । 

error: Content is protected !!
Letest
मल्हार मेले में बाइक का साइलेंसर निकाल मचा रहा था आतंक...10 माह से फरार आरोपी गिरफ्तार सांदीपनी विद्यालय में 'क्षमता निर्माण कार्यक्रम' विषय पर एकदिवसीय प्रशिक्षण आयोजित मल्हार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर हितग्राहियों का हुआ सम्मान...भाजयुमो ने किया खास क... बिलासपुर: सुने मकान पर चोरों का धावा...रिटायर्ड आर्मी अफसर के घर से ताला तोड़कर 4.5 लाख के जेवर-नगदी ... बिलासपुर में डीजीपी की बड़ी बैठक: अपराध नियंत्रण, गश्त और विवेचना की गुणवत्ता पर जोर, VIDEO बिलासपुर: 90 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ धरा गया फूड इंस्पेक्टर श्याम वस्त्रकार...उचित मूल्य ... मां की गिरफ्तारी से सदमे में आए बेटे ने लगाई फांसी, तखतपुर क्षेत्र में सनसनी...सर्पदंश मुआवजा फर्जीव... नौकरी दिलाने के नाम पर 25 लाख की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार....तीन साल से था फरार न्यायधानी में फिर चाकूबाजी: भेल खाने के दौरान विवाद में 3 युवकों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, कांग्रेस न... सीपत में नगदी समेत 25 लाख की ज्वेलरी की उठाईगिरी: शटर गिराते समय व्यापारी से तीन बैग लेकर फरार हुए न...