बिलासपुर

चाकूबाजी और हत्या से जिले में सनसनी, अब आम होती घटनाओं से सहमे शहरवासी…दोनों घटनाओं में मामूली विवाद बनी वजह

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में दो चाकूबाजी की घटना सामने आई है जिसमे सोमवार की देर रात मंगला चौक स्थित अमूल डेयरी के पास तेजस उरांव नामक युवक ने चाकू से दो लोगों पर जान लेवा हमला कर दिया,

वही मंगलवार की सुबह मिनी बस्ती मे फूफा ने अपने 2 बेटों के साथ मिलकर अपने ही भतीजे की चाकू से गोदकर हत्या कर दी, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया,वही घटना के बाद सिविल लाइन पुलिस ने मृतक के पिता अवध राम बंजारे की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक धरमु का आरोपी नरेंद्र जांगड़े 200 रुपये उधारी चाह रहा था,इस बात को लेकर मृतक का मंगलवार की सुबह नरेंद्र के भाई अजय से विवाद हो गया,बीच बचाव में आये फूफा धरम जांगड़े नरेंद्र जांगड़े और अजय जांगड़े ने धरमु पर चाकू से प्राण घातक हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी, घटना की जानकरी लगते ही सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी नरेंद्र जांगड़े को गिरफ्तार कर लिया है,पर 2 आरोपी अभी फरार है। मृतक धरमु अपने पिता के साथ गैस गोदाम में काम करता था, घटना के वक्त उसके पिता गोदाम में काम कर रहे थे।

200 रुपये को लेकर हुआ विवाद:-मृतक धरमु ने नरेंद को 200 रुपये उधारी दिया था,जिसे वह नही लौटा रहा था,मंगलवार सुबह धरमु ने नरेंद्र से पैसा मांगने गया था,लेकिन उसकी मुलाकत अजय से हो गयी जिससे दोनों में बहस हो गया,इस समय नरेंद्र सुलभ गया हुआ था,जानकारी लगने पर नरेंद्र और उसका पिता धरम जांगड़े भी पहुच गए,चारो में विवाद इतना बढ़ गया कि अजय ने धरमु पर चाकू से कई बार हमला कर दिया,जिससे उसकी मौत हो गयी।

error: Content is protected !!
Letest
माँ महामाया मंदिर में 150 बटुकों का सामूहिक उपनयन संस्कार संपन्न, नि:शुल्क आयोजन बना आस्था का केंद्र बिलासपुर : न्यायधानी में फिर खूनी खेल.... छोटे भाई को बचाने पहुंचे युवक की चापड़ से गला रेतकर हत्या,... क्रिकेट टीम की रंजिश में खूनी हमला...युवक पर कैची से जानलेवा वार, सरकंडा में सनसनी बिलासपुर:- जनगणना करने पहुँचे शिक्षक से मारपीट... जिले में पहला मामला, काम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था... खाद बेचने के नाम पर ठगी का नया जाल… मस्तूरी क्षेत्र में किसानों से 1500 रुपए की एजेंट कर रहे अवैध वस... 5 हजार की उधारी बनी हत्या की वजह...गला घोंटकर कर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्... शराब के लिए पैसों की मांग...मना करने पर धारदार हथियार से हमला, युवक घायल...सरकंडा थाना क्षेत्र में ह... फर्नीचर दुकान में घुसकर युवक पर चाकू से वार...चकरभाठा थाना क्षेत्र की घटना, पथरी का ऑपरेशन कराने गए आरक्षक की ईलाज के दौरान मौत... निजी अस्पताल में परिजनों का हंगामा, लापरवाही ... तखतपुर : नहर किनारे मिली युवक की संदिग्ध लाश… कुचली हुई हालत ने बढ़ाई रहस्य की परतें, फॉरेंसिक टीम ज...