बिलासपुर

कोरोना वायरस के संक्रमण दर ने बढ़ाई चिंता, बिलासपुर में भी रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू…आगामी आदेश तक स्कूल, कॉलेज बंद

रमेश राजपूत

बिलासपुर –  राज्य शासन एवं भारत सरकार द्वारा जारी गाईडलाईन अनुसार कोरोना वायरस ( कोविंड 19 ) नियंत्रण के संबंध में पूर्व में लागू अधिकांश प्रतिबंधों में समय – समय पर सशर्त छूट प्रदान की गई थी । उपरोक्त आंशिक प्रतिबंधों की समीक्षा की गई , जिससे वर्तमान में कोरोना वायरस पॉजिटिव प्रकरणों संख्या में लगातार वृद्धि होने के फलस्वरुप जिला प्रशासन के प्रत्येक स्तर पर पूर्व में अधिरोपित प्रतिबंधों / शर्तो का कड़ाई से पालन कराना एवं परिस्थिति अनुरुप युक्तियुक्त प्रतिबंध अधिरोपित किया जाना आवश्यक हो गया है । इस संबंध में छ ० ग ० शासन सामान्य प्रशासन विभाग आवश्यक दिशा निर्देश जारी किये गये है । चूंकि जिला बिलासपुर में कोविड -19 पॉजिटिविटी की दर 4 प्रतिशत से अधिक है । अतः सामान्य प्रशासन विभाग छ ० ग ० शासन द्वारा प्राप्त निर्देशों , दण्ड प्रक्रिया सहिता 1973 की धारा 144 आपदा प्रबंधन अधिनियम , 2005 की धारा 30 , 34 सहपठित एपिडेमिक एक्ट , 1897 यथासंशोधित 2020 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुये डॉ ० सारांश मित्तर , कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी जिला बिलासपुर द्वावा बिलासपुर जिला अंतर्गत रात्रि 10:00 बजे से प्रातः 06:00 बजे तक रात्रिकालीन कर्फ्यू लागू किया गया है परंतु कोविड गाईडलाईन का पालन करते हुए थोक व्यापार सब्जी मंडी , लोडिंग अनलोडिंग एवं परिवहन की अनुमति होगी। इसके अलावा स्कूल, कॉलेज भी बच्चों के लिए बंद कर दिया गया है,समस्त स्कूल कॉलेज विद्यार्थियों के लिए बंद रहेंगे लेकिन 15-18 वर्ष के बच्चे स्कूल परिसर में कोविड-19 टीकाकरण के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए उपस्थित रह सकेंगे.. देखिए विस्तृत आदेश

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- शेयर बाजार में मोटे मुनाफे का झांसा देकर बिलासपुर के व्यापारी से 14.67 लाख की ठगी, अपराध ... पचपेड़ी:- तेज रफ्तार बनी काल...मानिकचौरी में आमने-सामने भिड़ीं बाइकें, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर मस्तूरी:-हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया ग्रामीण....लापरवाही ने ली जान, शेड बनाने के दौरान लोहे की पाई... मल्हार: गांव में विवाद करने वाले 2 पक्षों के 7 लोगों पर पुलिस की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई...समझाईश के ... चितवन फार्म हाउस में जमीन खरीदने का सुनहरा मौका, चार दिन का मेगा ऑफर… प्लॉट बुक करिए और जीतिए स्विफ्... मोबाइल हैक कर खाते से 1.42 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी...गेमिंग वॉलेट में ट्रांसफर की रकम प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त करने पहुंचे निगम कर्मी से गाली-गलौज... सिरगिट्टी थाने में मामला दर्ज बिलासपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा:- बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई...एक युवक की मौत, सिविल लाइन पुलिस की हिरासत में आरोपी का हंगामा... ब्लेड से खुद पर किए वार, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल VIDEO:- रतनपुर और मस्तूरी में ACB का छापा, पटवारी और बिजली विभाग का क्लर्क रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ...