कोरबा

क्रेन की चपेट में आये बाइक सवार दो भाइयों की हुई मौत….खरीदी करने जा रहे थे बाज़ार

रमेश राजपूत

कोरबा- जिले के बांगो थाना क्षेत्र में बिलासपुर अम्बिकापुर मेनरोड में मड़ई घाट के पास आज सुबह हुए एक सड़क हादसे में दो भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सलोरा निवासी सूरज केंवट और चांद केंवट बकरी खरीदी बिक्री का व्यवसाय करते है, जो शनिवार की सुबह बाइक क्रमांक सीजी 12 ए क्यू 0984 में कोरबी की ओर खरीदी करने जा रहे थे,

इसी दौरान मड़ई घाट में सामने से आ रही क्रेन क्रमांक सीजी 10 सी 1409 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उन्हें सामने से ठोकर मार दिया। घटना में घायल दोनों भाइयों को डायल 112 की मदद से पोड़ी उपरोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया गया, जहाँ चिकित्सक ने परीक्षण के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। मामले में बांगो पुलिस ने क्रेन क्रमांक सीजी 10 सी 1409 के चालक के खिलाफ धारा 304-A-IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...