कोटा

अज्ञात चोरों का आतंक…सो रहे परिवार के घर से मोबाइल और मोटरसाइकिल की चोरी, किसी को नही लगी भनक

भुवनेश्वर बंजारे

कोटा – बीती रात बेलगहना चौकी क्षेत्र में एक घर से बाइक और मोबाइल चोरी का मामला प्रकाश में आया है। जहा घर में एक ओर दंपत्ति सोते रहे तो वही दूसरी ओर अज्ञात चोर घर में घुसकर मोबाइल और बाइक लेकर रफूचक्कर हो गए। जिसकी जानकारी लगते ही सक्तीबहरा निवासी भानु सिंह मार्को घटना की शिकायत बेलगहना चौकी में दर्ज कराई। जहा उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को करीबन 09:00 बजे वो खाना खाकर वो और उनकी पत्नी अलग अलग कमरे में सो गये थे। जिस कमरे में प्रार्थी सोए थे। वहा का दरवाजा खुला हुआ था। बाड़ी और आंगन के गेट में ताला नहीं लगा था। जब प्रार्थी शनिवार सुबह उठे तो देखा कि उनका मोबाइल उनके कमरे से गायब था। जब उन्होंने घर के बाहर जाकर देखा तो पता चला कि आंगन में बने सेड के नीचे रखा मोटरसायकल क्रमांक सीजी 16 सी आर 9289 हीरो सुपर स्प्लेन्डर भी वहा नही था। जिसे किसी अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिए है। इधर प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
82 लाख की ठगी का बड़ा खेल! ‘राष्ट्रीय पार्टी’ में पद दिलाने का झांसा, फेसबुक दोस्ती से जाल, ब्लैकमेल... VIDEO:'वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन… कलेक्टोरेट के सामने नारेबाजी और सांकेतिक पु... VIDEO:- सरकारी जमीन में ‘खनिज की लूट’! खजुरी नवागांव में 30 फीट तक खुदाई, रात में दौड़ रहे मशीन और ह... कोटा: कोरी डेम में डूबने से शिक्षा विभाग के कर्मचारी की मौत, पांच दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था... बिलासपुर :- चाकू से गोदकर युवक की हत्या! फदहाखार में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, वारदात के बाद मह... विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ...