बिलासपुर

हत्या के तीन आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे,, पत्नी पर गलत निगाह और मां से अभद्रता का बदला लेने, घटना को दिया था अंजाम

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर- शुक्रवार देर रात चकरभाठा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम तेलसरा में ठेकरदार की हुईं,हत्या की गुत्थी चकरभाठा पुलिस ने सुलझा ली है। जिसमे घटना को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। मालुम हो की कि चकरभाठा क्षेत्र के तेलसरा में रहने वाले संदीप सिंह ठाकुर ठेकेदारी का काम करता था। संदीप गांव में रहकर ठेकेदारी के साथ ही खेती का काम संभालते थे। इसी बीच फेकू यादव और राजा यादव से आपसी विवाद था। जिसको लेकर फेकू यादव और राजा यादव दोनो ही संदीप ठाकुर से रंज रखे हुए थे। इसी दौरान शुक्रवार को गणेश विसर्जन के बाद संदीप को अकेला पाकर फेकू यादव और राजा यादव ने अपनी पुरानी रंजिश का बदला लेना का प्लान बनाया। जिसमे नारियल कोठी निवासी शनि यादव, फेकू यादव और राजा यादव ने मिलकर फरसा, टंगिया, लाठी से हमला करते हुए संदिप ठाकुर की हत्या कर दी।जिसके बाद से आरोपी छीपे हुए थे। इधर मामले में मृतक के भाई की शिकायत पर चकरभाठा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी इसी दौरान पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसीसीयू और चकरभाठा पुलिस की संयुक्त टीम ने तफ्तीश शुरू की जहां पुरानी रंजिश को लेकर पूछताछ में पता चला कि मृतक संदीप ठाकुर द्वारा आरोपी फेकू यादव, राजा यादव की माता से गाली गलौज कर घर से निकालना तथा आरोपी राजा यादव की पत्नी पर गलत निगाह रखता था। जिसको लेकर दोनों ही आरोपी मृतक से रंजिश रखते थे।जिस पर संदेह के आधार पर पुलिस ने राजा यादव और फेकू राम यादव सही शनि यादव को गिरफ्तार कर कड़ाई से पूछताछ की इस दौरान उन्होंने आपसी रंजिश के कारण संदीप ठाकुर की हत्या करना कबूल किया है जिस पर आरोपियों को स्थानीय पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
रात में घर में सोया था युवक, सुबह नीम के पेड़ पर लटका मिला शव,गांव में घटना से फैली दहशत रतनपुर: खेलगांव नवागांव में हरेली पर कबड्डी का रोमांच, पंडरियाझाप मुंगेली ने जीता खिताब रूपकुमारी चौधरी को भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी..छत्तीसगढ़ में उत्साह पहले गाली-गलौज, फिर ब्लेड से हमला! ससुर ने दामाद के गले पर किया वार, खून से लथपथ युवक पहुंचा अस्पताल बिलासपुर:- गुरु रविदास जयंती पर समरसता संकल्प अभियान, 14 मंडलों के लिए जन्मस्थली की पवित्र मिट्टी ले... तखतपुर:- बिजली गुल होते ही जलाई चिमनी, नींद में लगी आग और चली गई 70 वर्षीय शाहीन बाई की जान अवैध संबंध, ब्लैकमेलिंग और फिर हत्या की खौफनाक साजिश.... दूध में नींद की दवा देकर गमछे से घोंटा गला, डायल-112 की सूझबूझ से बची युवक की जान... फंदे पर झूलने से पहले पुलिस ने किया रेस्क्यू, पचपेड़ी क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद, चिल्हाटी में 2.81 लाख की सेंधमारी; लगातार चोरी के बावजूद प... अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस