छत्तीसगढ़बिलासपुर

देश में गंगा जमुनी तहजीब का ऐसा है असर , हर त्यौहार से पहले शांति समिति को करनी पड़ती है अपील

नगर पालिका निगम के अधिकारी को निर्देशित किया गया कि 20 एवं 21 मार्च को दिन में 3 बार पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था की जाये

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

होली पर्व शांति एवं सद्भावना से मनायें तथा किसी पर जबरदस्ती रंग-गुलाल न डालें। जिला शांति समिति द्वारा यह अपील नागरिकों से की गई है।
जिला शांति समिति की बैठक बुधवार को अतिरिक्त कलेक्टर बी.एस.उईके की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में होली पर्व में विभिन्न व्यवस्था बनाये रखने के लिये सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये गये। पुलिस विभाग को निर्देशित किया गया कि होलिका दहन 20 मार्च की शाम से होली पर्व 21 मार्च की शाम तक शहर के सभी चैक-चैराहों, धार्मिक स्थलों एवं महत्वपूर्ण स्थानों में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिये पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बल तैनात रखें तथा बीच सड़क, डिस्क एवं बिजली के तार के नीचे होलिका दहन पर रोक लगायें। मोटर साईकल, स्कूटर में 3 सवारी चलने, तेज गति से वाहन चलाने एवं नशे में हुड़दंग करने वालों लोगों पर कड़ाई से नियंत्रण किया जाये। होली के दिन मुखौटे लगाने वालों, जबरदस्ती गंदे पानी, कीचड़ में डूबाने वाले तत्वों के विरूद्ध कार्रवाई की जाये। आपातकालीन स्थिति से निपटने एवं सहायता हेतु कंट्रोल रूम स्थापित की जाये।

नगर पालिका निगम के अधिकारी को निर्देशित किया गया कि 20 एवं 21 मार्च को दिन में 3 बार पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था की जाये। सिटी कोतवाली, पुलिस नियंत्रण कक्ष एवं थाना सरकण्डा में फायर ब्रिगेड मय स्टाफ तैनात किये जाये। सभी होलिका दहन स्थलों में साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था करने के निर्देश दिये गये। स्वास्थ्य विभाग को एम्बुलेंस एवं अस्पतालों में अतिरिक्त स्टाफ के साथ चिकित्सा व्यवस्था दुरूस्त रखने के निर्देश दिये गये। विद्युत विभाग को निर्देशित किया गया कि पर्व के दौरान विद्युत आपूर्ति निरंतर बनाये रखें एवं आपात स्थिति में सुधार कार्य करने वाले कर्मचारियों का दल तैनात रखें। आबकारी विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया गया कि शराब बिक्री पर नियंत्रण रखी जाय और कोचियों पर रोक लगाये। बैठक में उपस्थित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहरी) श्री ओ.पी.शर्मा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री संजय धु्रव ने बताया कि सभी थानों में शांति समिति की बैठक शीघ्र बुलाई जायेगी, जिससे होली पर्व में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाई जा सके। उन्होंने पर्व के दौरान ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर नियंत्रण, चन्दा वसूली एवं अफवाहों पर रोक लगाने के लिये शांति समिति के सदस्यों से सहयोग का आग्रह किया। बैठक में समिति के सदस्यों ने सुझाव भी दिये।
बैठक में सहायक कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत, अतिरिक्त कलेक्टर श्री बी.सी.साहू, सिटी मजिस्ट्रेट श्री देवेन्द्र पटेल और श्री आनन्दरूप तिवारी, सीएमएचओ डाॅ.श्रीमती मधुलिका सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, विभिन्न थाना क्षेत्रों के प्रभारी, समिति के सदस्य श्री फिरोज कुरैशी, श्री हबीब मेमन, श्री तिलकराज सलूजा, श्री अभय नारायण राय, श्री सुधीर खण्डेलवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

error: Content is protected !!
Letest
जांजगीर चाम्पा:- हनुमान धारा के पास डबरीनुमा तालाब में मिली अज्ञात युवक की लाश, हत्या की आशंका, पहचा... बिलासपुर में आसमानी कहर, धान रोपने गए किसान पर गिरी आकाशीय बिजली, मौके पर दर्दनाक मौत रिश्तों का खौफनाक अंत... बहू ने रची ससुर की हत्या की साजिश, चार गिरफ्तार बंधक बनाकर महिला से दो दिन तक सामूहिक दुष्कर्म... पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेसी नेता पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला... तीन नकाबपोश बदमाशों ने डंडे और नुकी... पचपेड़ी: शक की आग में उजड़ा परिवार.. चरित्र संदेह ने ली पत्नी की जान, 12 दिन जिंदगी से लड़ने के बाद म... पंचायत सचिव सस्पेंड:- अनुशासनहीनता और आदेशों की अवहेलना पर हुई कार्रवाई, बिलासपुर में सट्टे के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का छापा... मोबाइल, प्रिंटर और 50 हजार से ज्यादा नकदी जब्... न्यायधानी में खौफनाक वारदात.. पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या के बाद पति ने लगाई फांसी, दूसरे कमरे में ब... VIDEO कोटा:- खेत में दौड़ा मौत का करंट: मां और दो बेटों की दर्दनाक मौत, एक ही परिवार के तीन सदस्यों ...