बिलासपुर

पुलिस ने मेडिकल स्टोर्स पर की छापेमारी….एक मेडिकल स्टोर सील, प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री पर रोक थाम करने जारी है कार्रवाई

रमेश राजपूत

बिलासपुर -जिले में चल रहे चेतना विरुद्ध नशा अभियान के अंतर्गत बिलासपुर पुलिस द्वारा कोनी क्षेत्र के मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी की गई। कार्यवाही के दौरान आर.के. मेडिकल स्टोर को दस्तावेजों की कमी और नियमों के उल्लंघन पर सील कर दिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर प्रतिबंधित दवाइयों की अवैध बिक्री और बिना लाइसेंस मेडिकल संचालन पर रोक लगाने की पहल की जा रही है।

इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली गगन कुमार के मार्गदर्शन में औषधि निरीक्षक नीलिमा साहू और थाना प्रभारी कोनी राहुल तिवारी के नेतृत्व में विशेष जांच अभियान चलाया गया।दिनांक 6 अगस्त को टीम ने कोनी क्षेत्र स्थित श्री गणेश मेडिकल स्टोर, श्रद्धा मेडिकल स्टोर और आर.के. मेडिकल स्टोर की जांच की। श्री गणेश मेडिकल और श्रद्धा मेडिकल के संचालक क्रमशः दीपक सोनवानी और निशा सिंह मौके पर मौजूद थे।

जांच में दोनों दुकानों में न तो कोई प्रतिबंधित दवाई मिली, न ही बिलिंग में कोई गड़बड़ी पाई गई। उन्हें आगे के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। वहीं आर.के. मेडिकल स्टोर, जो सेंदरी अस्पताल के सामने स्थित है, उसका मालिक जांच के समय उपस्थित नहीं था और केयर टेकर द्वारा आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए। इस गंभीर लापरवाही के चलते मेडिकल स्टोर को सील कर दिया गया। सीएसपी गगन कुमार ने बताया कि ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे और बिना लाइसेंस या नियमविरुद्ध संचालन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!
Letest
मोबाइल हैक कर 98 हजार की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए एसपी कार्यालय पहुंचा पीड़ित, भटचौरा में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस...सरपंच चंद्रकली पटेल ने किया ध्वजारोहण, कोनी बायपास पर लूट का खेल खत्म, चाकू की नोक पर वारदात करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग भी हिर... तिरंगे की शान और देशभक्ति के जज्बे से गूंजा एनटीपीसी सीपत, 100 फीट ऊंचे राष्ट्रध्वज का लोकार्पण गमछे से चेहरा ढककर घर में घुसा बदमाश, बुजुर्ग महिला से चांदी के जेवर और नकदी की लूट मोपका बायपास में चाकू दिखाकर जीजीयू के असिस्टेंट प्रोफेसर और दोस्त से मोबाइल और नगदी की लूट गरिमामय माहौल में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह...केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने किया ध्... बिलासपुर:- ढाई साल बाद खुलेगा हिरासत में मौत का राज! श्रवण सूर्यवंशी की संदिग्ध मौत पर CBI ने संभाली... स्वतंत्रता दिवस की रोशनी में तिरंगे रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप… देशभक्ति के रंग में रंगा ब... सीपत: मॉर्निंग वॉक के समय की रेकी, घर में घुसे चोर, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचे दो आरोपी