मस्तूरी

कुँए में तैरती मिली महिला की लाश, पैरों में बंधे थे कपड़े…..शव को बरामद कर पुलिस जुटी जांच में

उदय सिंह

मस्तूरी – थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत दलदली से एक किलोमीटर की दूरी में सुबह 10 के आसपास ग्रामीणों ने स्टाप डेम के पास मुजनु कुआं में एक महिला की तैरती हुई लाश देखी, जिसके पैरों में कपड़े बंधे हुए थे।

जिसके बाद ग्रामीणों ने 112 के माध्यम से पुलिस को सूचना दिया जिसके बाद मस्तूरी पुलिस घटना स्थल पहुँची जहाँ फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुँची,

महिला की लाश को कुएं से बाहर निकाल आसपास के लोगो से शिनाख्ती करवाई गई जिस पर मृतिका की पहचान शांति बाई पति दुवारिका टण्डन उम्र लगभग 45 वर्ष के रूप में हुई बीती रात खाना खाकर आधी रात के आसपास घर से निकली थी

ग्रामीणों ने बताया कि पिछले एक साल से मानसिक स्थिति ठीक नही थी जहाँ मृतक के घर वाले महिला का इलाज करवा रहे थे, वही आज महिला की पैर में कपड़े से बंधे हुए कुँए में तैरती लाश मिली है।

पुलिस मौके पर पहुँच पंचनामा कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम हेतु मस्तूरी मरचुरी भेज आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले,