बिलासपुर

न्यायधानी में 13 वर्षीय मासूम से सामूहिक दुष्कर्म का मामला….चारों दरिंदे गिरफ्तार, मंदिर से लौट रही थी बच्ची तभी किया अपहरण

रमेश राजपूत

बिलासपुर – न्यायधानी के तोरवा थाना क्षेत्र से फिर एक हैवानियत की खबर सामने आई है जहाँ 4 दरिंदो ने एक 13 साल की मासूम को अपना शिकार बनाया है। मामले में पीड़ित के पिता की शिकायत के बाद गंभीरता से एक्शन लेते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार घटना गुरुवार शाम की है, जब 13 वर्षीय मासूम घर के पास ही साईं मंदिर गई हुई थी, जहाँ से प्रसाद लेकर लौटते वक्त 4 दरिंदों की नजर उस पर पड़ी, जिन्होंने मासूम का मुंह बंद कर अपहरण कर लिया और खेत की ओर लेकर चले गए, जहाँ मासूम के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। जब देर रात 9:30 बजे तक बच्ची नही लौटी तो घर वाले उसे ढूंढने निकले जिन्हें बेहाल मासूम लौटते हुए मिली, जिसने अपने पिता से मिलते ही आप बीती सुनाई। बेटी के साथ हुई हैवानियत की जानकारी लगते ही पिता ने बच्ची के साथ तोरवा थाने पहुँचकर इसकी शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने गंभीरता दिखाते आरोपियों की तलाश में जुट है, हालांकि पीड़ित मासूम आरोपियों को पहचानती थी, जिससे पुलिस को आरोपियों तक पहुँचने में मदद मिली और पुलिस ने कई जगह दबिश देकर सूरज यादव (20 साल) निवासी महमंद,महेश पासी (19 साल) निवासी महमंद, सूरज सूर्यवंशी (21 साल) निवासी महमंद, दीपक निषाद (27 साल) निवासी महमंद थाना तोरवा को गिरफ़्तार कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
ढाबे में शराब पिलाने की सुविधा देना पड़ा महंगा... संचालक सहित छह लोगों पर आबकारी एक्ट की कार्रवाई अवैध खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई.. 8 वाहन जब्त...बालाजी कोयला डिपो सील, मल्हार:- केसीसी लोन की राशि में सेंधमारी, किसान के खाते से 1.75 लाख रुपये गायब...अज्ञात के खिलाफ माम... तालाब के पास मिले मगरमच्छ के छह नवजात...रेस्क्यू कर खुटाघाट बांध में छोड़ा गया छत्तीसगढ़ में 16 जून से ही खुलेंगे स्कूल... नया शैक्षणिक सत्र होगा शुरू VIDEO:- व्यापार विहार में दिनदहाड़े बड़ी वारदात…झांसा देकर 3 लाख रुपये से भरा बैग लेकर फरार हुए बाइक... पत्रकार सुरक्षा कानून के पालन की मांग...आईजी, कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन, एफआईआर मामले में हो निष्प... बुजुर्ग महिला की 1.90 करोड़ की जमीन हड़पने के आरोपी को राहत नहीं...एफआईआर के बाद से चल रहा फरार, माम... बिलासपुर:- यात्री ट्रेनों में चोरी की वारदातों का खुलासा... अंतराज्यीय महिला चोर गिरोह की चार महिलाए... अवैध रेत उत्खनन का विरोध करने पर महिला संगठन की पदाधिकारियों से मारपीट.. सरपंच पति समेत कई पर मामला ...