बिलासपुर

बिलासपुर:- छट्ठी समारोह को लेकर विवाद में पति ने की पत्नी की हत्या…. दो माह की मासूम बनी अनाथ

रमेश राजपूत

बिलासपुर- सकरी थाना क्षेत्र के बहतराई ग्राम पंचायत से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक मामूली पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। दो माह के नवजात की छट्ठी मनाने को लेकर हुए झगड़े में पति ने अपनी पत्नी की तवे से वार कर हत्या कर दी। इस ह्रदय विदारक घटना से गांव में सनसनी फैल गई है। मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह लगभग 8,30 बजे बहतराई निवासी गौतरिहा साहू और उसकी पत्नी रत्ना साहू के बीच नवजात शिशु की छट्ठी मनाने को लेकर कहासुनी हो रही थी। पारिवारिक विवाद ने देखते ही देखते उग्र रूप ले लिया।

गुस्से में आकर गौतरिहा ने पास में रखा लोहे का तवा उठाकर रत्ना के सिर पर जोरदार वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। तवे की चोट इतनी घातक थी कि रत्ना ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद आरोपी पति ने खुद सकरी थाना पहुंच पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रत्ना को मृत अवस्था में पाया। इसके बाद आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया और पूछताछ की जा रही है।

पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है तथा आगे की कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है। इस दर्दनाक घटना से न केवल एक महिला की जान गई बल्कि उसकी दो माह की मासूम बच्ची भी मां के स्नेह से वंचित हो गई है। गांव में इस घटना को लेकर मातम का माहौल है और लोग इस नृशंस कृत्य से स्तब्ध हैं।

error: Content is protected !!
Letest
रायगढ़: जिले में थोक संख्या में पुलिस कर्मियों का हुआ तबादला..एसएसपी ने जारी किए आदेश, न्यायधानी में फिर एक हत्या की वारदात...खेत में युवक की संदिग्ध लाश मिलने से सनसनी, सिर पर घातक वार क... कलयुगी पिता बना हैवान: 5 वर्षीय मासूम बेटे को नहर में डुबोकर की हत्या... आरोपी गिरफ्तार पुराने विवाद में पति ने पत्नी पर किया हंसिये से जानलेवा हमला...गंभीर महिला की शिकायत पर आरोपी गिरफ्त... फर्जी पुलिस बनकर दी धमकी.. युवक ने किया सुसाइड, वीडियो वायरल होने के बाद मामले का हुआ खुलासा, आरोपी ... मुंगेली: घर घुसकर पड़ोसी युवक ने 12 वर्षीय मासूम को बनाया था शिकार, दुष्कर्म का आरोपी अब पहुँचा जेल स्कूल से भागकर आगरा जा रही थीं तीन छात्राएं...ऑटो चालक की सूझबूझ से बची बड़ी घटना, बिलासपुर : खनिजों के अवैध परिवहन पर फिर हुई खानापूर्ति कार्रवाई, 5 हाइवा और 6 ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित 1... युक्तियुक्तकरण में गड़बड़ी का आरोप... पूर्व डीईओ अनिल तिवारी के निलंबन की मांग, महासंघ ने सौंपा ज्ञा... VIDEO:- मोपका चौक के पास जानलेवा गड्ढा…फिर हुआ हादसा, कार पलटी, चालक बाल-बाल बचा