छत्तीसगढ़बिलासपुर

गम में डूबा देश, शुक्रवार शाम सीएमडी चौक पर श्रद्धांजलि देने जुटे बिलासपुरीयन

जवानों को शोक प्रदान करने के लिए कैन्डल मार्च किया गया और शहीद चौक पर मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

एरीना एनीमेशन, काशी चेम्बर, सी एम डी कालेज चौक, इंडोर गेम्स एकादमी द्वारा शहीद चौक लिंक रोड में पुलवामा में शहीद हुए सी आर पी एफ के जवानों को शोक प्रदान करने के लिए कैन्डल मार्च किया गया और शहीद चौक पर मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। शोक सभा को संबोधित करते हुए एरीना एनीमेशन के संचालक संदीप गुप्ता ने कहा की यह एक घोर कायरता पूर्ण हरकत दुश्मन देश द्वारा किया गया है और सैनिकों के परिवार के साथ संवेदना प्रकट करते है और संकट के घड़ी में पूरा देश पुण्यात्मा के परिवार के साथ खड़ा है। काशी चैंबर्स से प्रकाश राय ने इस बर्बरतापूर्ण कृत्य पर क्षोभ प्रकट करते हुए निंदनीय बताया । फ़ोर्थ जनरेशन के संचालक अपूर्व श्रीवास्तव ने इस कायरता पूर्ण हरकत की भर्त्स्ना करते हुए सैनिकों के परिवार के साथ पूरे देश की संवेदना को साथ होना बतलाया। कार्यक्रम को सी ए प्रदीप पूरी, आसिफ कुरेशी आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में मनीष यादव, हरीश बजाज, एरीना एनीमेशन के समस्त स्टाफ तथा छात्र गण , इंडोर गेम्स अकादमी के भी समस्त सदस्य इस श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए।

error: Content is protected !!
Letest
अवैध खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई.. 8 वाहन जब्त...बालाजी कोयला डिपो सील, मल्हार:- केसीसी लोन की राशि में सेंधमारी, किसान के खाते से 1.75 लाख रुपये गायब...अज्ञात के खिलाफ माम... तालाब के पास मिले मगरमच्छ के छह नवजात...रेस्क्यू कर खुटाघाट बांध में छोड़ा गया छत्तीसगढ़ में 16 जून से ही खुलेंगे स्कूल... नया शैक्षणिक सत्र होगा शुरू VIDEO:- व्यापार विहार में दिनदहाड़े बड़ी वारदात…झांसा देकर 3 लाख रुपये से भरा बैग लेकर फरार हुए बाइक... पत्रकार सुरक्षा कानून के पालन की मांग...आईजी, कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन, एफआईआर मामले में हो निष्प... बुजुर्ग महिला की 1.90 करोड़ की जमीन हड़पने के आरोपी को राहत नहीं...एफआईआर के बाद से चल रहा फरार, माम... बिलासपुर:- यात्री ट्रेनों में चोरी की वारदातों का खुलासा... अंतराज्यीय महिला चोर गिरोह की चार महिलाए... अवैध रेत उत्खनन का विरोध करने पर महिला संगठन की पदाधिकारियों से मारपीट.. सरपंच पति समेत कई पर मामला ... जीपीएम: अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का भंडाफोड़...6 आरोपी गिरफ्तार, 38 तोला सोना,1.5 किलो चांदी और स्कार्...