बिलासपुर

VIDEO:थोक पान मसाला दुकान से 50 हजार नगदी समते लाखो का सामान पार, कार से पहुँचे 3 अज्ञात लोगों ने दिया चोरी की घटना को अंजाम,,,

रमेश राजपूत

बिलासपुर-बिलासपुर पुलिस के नाक के नीचे चोर रात के अंधेरे में बेधड़क चोरी की घटना को अंजाम दे रहे है। इसी कड़ी में ताजा मामला तारबाहर क्षेत्र व्यपार विहार में सामने आया है। जहाँ टेऊमल उभरियामल पान मसाला मर्चेंट दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों द्वारा 50 हजार नगदी सहित कुल एक लाख 67 हजार के समान पर अपना हाथ साफ किया है। 

मिली जानकारी के अनुसार दुकान संचालक गिरधारी लाल ने बताया की वह रोज कि तरह बीती भी रात 10 बजे अपनी दुकान बंद कर घर चला गया था। जब वह सुबह मॉर्निंग वॉक करते हुए 6 बजे अपने दुकान से गुजर रहेेे थे। तभी उनकी नजर दुकान के टूटे हुए ताले पर पड़ी,जिसे देख वह अचंभित रह गए। जब उनके द्वारा दुकान की तलाशी ली गई,

तो दुकान के अंदर से क्लासिक सिगरेट 10 पुडा, आरएमडी गुटखा 24 पुडा ,चांस सिगरेट करीब 10 पुडा ,गोल्ड फलेग सिगरेट करीब 10 पुडा, सिगरेट फलेग सिगरेट एक्सल 10 पुडा सहित गल्ले में रखे 50,000 वहां से गायब थे जिसकी सूचना दुकान संचालक ने 112 के माध्यम से पुलिस को दी।

जहां मौके पर पहुंचे तारबाहर पुलिस ने विवेचना शुरू की, तो पता चला कि तीन अज्ञात चोर सफेद रंग के कार में मौके में पहुंचेे थे। जिन्होंने ही बड़ी ही सफाई से चोरी की घटना को अंजाम दिया है यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरेे में कैद हो गई है जिसके आधार पर तारबाहर पुलिस आरोपियोंं की तलाश में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप... आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, भाई ने देख लिया तो फावड़े से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे शव छिप...