रतनपुर

VIDEO:सनसनीखेज खुलासा:- लापता युवक की लाश बरामद, फिरौती और मर्डर मिस्ट्री, पुलिस ने सुलझाई गुत्थी

जुगनू तंबोली


रतनपुर-तारबाहर पुलिस के सूचना पर सोमवार को रतनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रानीगांव के नाले में अपहरण हुए 17 वर्षीय युवक के लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। जहाँ रतनपुर पुलिस ने मौके पर पहुँच लाश के शिनाख्त की कार्रवाई की है।

मिली जानकारी के अनुसार तारबाहर थाना क्षेत्र अंतर्गत डीपू पारा निवासी रेहान मोहम्मद पिता आसिफ मोहम्मद रविवार शाम को घर मे बिना बताए कही चला गया था।

जिसपर घर के परिजनों ने युवक की खोजबीन शुरू की। लेकिन शाम तक उसकी कोई खोज खबर नही मिली है। जिसपर परिजनों ने युवक के गुमशुदगी कि लिखित शिकायत तारबाहर थाने में दर्ज कराई थी।

आरोपी को ले जाती पुलिस

तारबाहर के जनप्रतिनिधियों के अनुसार इसी बीच रेहान मोहम्मद के पिता आसिफ मोहम्मद के पास अपहरणकर्ताओं का 50 लाख के फिरौती के लिए फोन आया था। जिसकी जानकारी उन्होंने तारबाहर पुलिस को दी। जिन्होंने कॉल ट्रेस कर एक युवक को हिरासत में लिया है। जिससे पूछताछ में आरोपी युवक ने रेहान को बोरी में भरकर रानीगांव के पास नाले में फेंकने की जानकारी दी।

थाना प्रभारी रतनपुर

जिसके बाद रतनपुर पुलिस ने रेहान की डेड बॉडी का शिनाख्त कर लिया है सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घटना को अंजाम देने वाले रेहान के दोस्त सहित तीनों आरोपियों को तार बाहर पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

परिजन

जिसका खुलासा जल्द ही करने की बात कही जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म... मस्तूरी: स्थानीय पर्व के दौरान हुआ विवाद...लाठी डंडों से मारपीट, 1 युवक की मौत, पिता और भाई गंभीर रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभी... बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल