बिलासपुर

संभाग कमिश्नर ने दो कर्मचारियों को दिया नोटिस, सुबह 10 बजे तक नहीं पहुंचे थे कार्यालय…

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कमिश्नर संजय कुमार अलंग ने बुधवार को सुबह 10 बजे अपने कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दो कर्मचारियों को छोड़ सभी कर्मचारी उपस्थित पाये गये। उन्होंने कार्यालय खुलने का निर्धारित समय 10 बजे तक ऑफिस नहीं पहुंचे दोनो कर्मचारी रीडर सी.के.तिवारी एवं सहायक वर्ग तीन संगीता चौहान को शो कॉज नोटिस जारी किये हैं। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन ने सरकारी कर्मचारियों की कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए सप्ताह में पांच कार्य दिवस घोषित करते हुए सवेरे 10 बजे से कार्यालय खोलने के निर्देश दिए हैं। आदेश का पालन संभाग के सभी जिलों में किया जा रहा है। कमिश्नर ने अपने कार्यालय के उपायुक्तों को सभी संभाग स्तरीय कार्यालयों का इस सिलसिले में निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। श्री अलंग ने संभाग के सभी जिला कलेक्टरों को भी कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण कर राज्य शासन के आदेश का पालन सुनिश्चत करने को कहा है।

error: Content is protected !!
Letest
पहले गाली-गलौज, फिर ब्लेड से हमला! ससुर ने दामाद के गले पर किया वार, खून से लथपथ युवक पहुंचा अस्पताल बिलासपुर:- गुरु रविदास जयंती पर समरसता संकल्प अभियान, 14 मंडलों के लिए जन्मस्थली की पवित्र मिट्टी ले... तखतपुर:- बिजली गुल होते ही जलाई चिमनी, नींद में लगी आग और चली गई 70 वर्षीय शाहीन बाई की जान अवैध संबंध, ब्लैकमेलिंग और फिर हत्या की खौफनाक साजिश.... दूध में नींद की दवा देकर गमछे से घोंटा गला, डायल-112 की सूझबूझ से बची युवक की जान... फंदे पर झूलने से पहले पुलिस ने किया रेस्क्यू, पचपेड़ी क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद, चिल्हाटी में 2.81 लाख की सेंधमारी; लगातार चोरी के बावजूद प... अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस VIDEO:-घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवर पार! चैनल गेट से लॉकर तक सब तहस-नहस, सीसीटीवी ने खोला राज VIDEO:- मौत के मुहाने पर सेल्फी का जुनून! खूंटाघाट में सुरक्षा गेट फांदकर तेज बहाव के बीच पहुंचे लोग... मल्हार: ‘अटल’ व्यक्तित्व को नमन: पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी.. दी गई श्रद्धां...