कोटा

कोटा वन परिक्षेत्र में तेंदुए ने किया गाय का शिकार,, ग्रामीणों में दहशत का माहौल,,जाँच में जुटा वन विभाग..

प्रेम सोमवंशी

बिलासपुर-कोटा वन परिक्षेत्र बेलगहना के ग्राम फुलवारीपारा में किसान के गाय पर गाय का तेंदुए ने शिकार कर लिया। जिसके कारण ग्राम पंचायत बहेरामुड़ा सहित समीपस्थ गांवों के ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बहेरामुड़ा के फुलवारी पारा निवासी जय सिंह यादव ने वन विभाग में इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि बीती रात को उसकी एक गाय पर तेंदुए ने हमला कर शिकार कर मार दिया है। घटनास्थल पर तेंदुए के पंजों के निशान भी पाए गए हैं।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही परिक्षेत्र के वन विभाग के अफसर अपने अमले साथ मौके पर पहुंचे। सर्चिंग की और मृत गाय का पंचनामा कार्रवाई की है। इस दौरान कोटा वन विभाग के एसडीओ ललित दुबे ने बताया कि ग्राम पंचायत बहेरामुड़ा के ग्राम फुलवारी पारा में कक्ष क्रमांक 1110 में तेंदुए ने एक गाय का शिकार किया है। वन विभाग अपनी कार्यवाही कर रही है। घटनास्थल पर तेंदुए के पैरों के निशान भी प्राप्त हुए हैं।

उन्होंने ग्रामीणों से अपील की हैं वे शाम होने के पूर्व ही अपने मवेशियों को चारागाह से वापस ला ले।उन्होंने बताया मृत गाय के मालिक को शीघ्र उचित मुआवजा शासन से दिलाने के लिए ग्राम पंचायत से प्रमाणीकरण करवा कर शासन को भेजा जाएगा।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- बिलासपुर में बिजली टावर पर चढ़ा युवक, भाई से विवाद के बाद मचा हड़कंप, दो घंटे चला हाईवोल्टेज... पुरानी रंजिश में रिश्तों का खून! छोटे भाई ने बड़े भाई-भाभी का सिर लाठी से फोड़ा, दोनों गंभीर, शराब लेने गए युवक का हुआ विवाद...चंद मिनटों में चली गई जान, चाकू कांड का आरोपी और नाबालिग गिरफ्तार राखी के दिन भाई ने भाई की कर दी थी हत्या.... सिर पर सब्बल से किया वार, आरोपी भाई गिरफ्तार 30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच...