रतनपुर

संदिग्ध परिस्थितियों में मिली वृद्ध महिला की लाश, पीएम रिपोर्ट के आधार पर होगी मौत के कारणों की पुष्टि

जुगनू तंबोली

रतनपुर – शुक्रवार को रतनपुर के भैरव बाबा मंदिर के करीब एक वृद्ध महिला की संदेहप्रद शव मिलने से सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है। क्षतिग्रस्त महिला का शव भैरव बाबा मंदिर के पास उसके एक झोपड़ी में मिला था। जिसकी सूचना पर रतनपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। रतनपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भैरव बाबा मंदिर के पास मृतका जाम बाई पति स्व. हरि राम कश्यप 73 वर्ष का शव घर के कमरे में पड़ा हुआ था।

पुलिसिया जांंच के पता चला कि वृद्ध महिला की मौत 2 से 3 दिन पहले हो चुकी है। वही जांच के दौरान पुलिस में महिला के हाथ में चोट के निशान नजर आया है। जिसपर पुलिस को संदेह हुआ कि वृद्ध महिला की किसी ने हत्या तो नही कर दी है। पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया। रतनपुर पुलिस यह अनुमान लगा रही है कि महिला की मौत होने के बाद जीव जंतुओं द्वारा शव को काटा गया है।

बहरहाल उक्त मामले की वास्तविक स्थिति पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगी। फिलहाल रतनपुर पुलिस ने अंतिम संस्कार के लिए मृतका के शव को परिवार वालों को सौप दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप... आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, भाई ने देख लिया तो फावड़े से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे शव छिप...