दुर्ग

आदतन चोर से 10 चोरी की गाड़ियां जब्त….जेल से छूटते ही फिर करने लगा था चोरी

भुवनेश्वर बंजारे

दुर्ग – जिले के अलग अलग जगहों से वाहनों की चोरी कर उसे बेचने के फिराक में घूम रहे युवक को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसके कब्जे से चोरी की 10 बाइक और स्कूटी पुलिस ने बरामद किया है।

मिली जानकारी के अनुसार जिले में सिलसिलेवार हो रही बाइक और स्कूटी चोरी के मद्देनजर दुर्ग एसपी के निर्देश पर एसीसीयू की टीम और दुर्ग पुलिस की सयुक्त तत्वधान में टीम गठित कर जांच शुरू की गई। इसी बीच चोरी के मामले में जेल से छूटे चोरी की निगरानी पुलिस कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को पता चला की आदतन चोर बाइक बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है।

जिसपर दुर्ग पुलिस की टीम ने जामुल क्षेत्र में दबिश देकर लक्ष्मण बारले को गिरफ्तार किया। जिसने बताया कि थाना सुपेला क्षेत्र से 01 मोटर सायकल, थाना जामुल क्षेत्र से 02 मोटर सायकल एवं 01 एक्टिवा थाना छावनी क्षेत्र से 01 एक्टिवा, थाना पुरानी भिलाई से क्षेत्र से 01 मोटर सायकल, थाना मोहन नगर क्षेत्र से 02 मोट सायकल एवं 01 एक्टिवा, थाना दुर्ग कोतवाली क्षेत्र से 01 एक्टिवा कुल 06 नग मोटर सायकल एवं 04 नग एक्टिवा वाहन की चोरी की हैं। जिन्हे पुलिस ने बरामद कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- सड़क हादसे की खबर सुन दौड़े भाई, बने लुटेरों का शिकार, बीच रास्ते घेरकर की मारपीट, नकदी और... वीडियो वायरल करने की धमकी देकर किराएदार युवती से दुष्कर्म, आरोपी मकान मालिक के खिलाफ मामला दर्ज छत्तीसगढ़ में बड़ा पुलिस प्रशासनिक फेरबदल...24 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, कई एसपी बदले, कलेक्टर संजय अग्रवाल का बिलासपुर और सकरी तहसीलों का औचक निरीक्षण... लंबित राजस्व प्रकरणों पर दिखाई स... "छठी कार्यक्रम बना मौत का मैदान... शराब विवाद में युवक को पीट-पीटकर मार डाला, 60 मीटर तक घसीटा, तीन ... फिर एक बड़ी चूक: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 5 लोग गंभीर रूप से झुलसे..नगर निगम द्वारा कराया जा... ठगी का नया पैतरा... अश्लील वीडियो और एफआईआर का डर दिखाकर शिक्षिका से 76,500 की साइबर ठगी, घर में घुसकर मारपीट करने वाला आदतन बदमाश चंद घंटों में गिरफ्तार...सिटी कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई, पचपेड़ी: शादी की तैयारी मातम में बदली... टीवी खरीदने जा रहे स्कूटी सवारों को हाइवा ने मारी टक्कर, 1 क... कोटा:- एक चूक और खत्म हुई जिंदगी: 25 फीट गहरे पानी वाले कुएं में गिरकर युवक की मौत