छत्तीसगढ़बिलासपुर

अवैध शराब कोचियों पर कसी जा रही प्रशासनिक नकेल ,आम नागरिकों से भी मांगा जा रहा सहयोग

शिकायतों की सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष बिलासपुर के दूरभाष क्रमांक 07752-235160 पर भी दी जा सकती है

लोकसभा निर्वाचन 2019 के लिए आचार संहिता लागू होने के पश्चात जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर डाॅ.संजय अलंग के निर्देश पर आबकारी उप-निरीक्षक आशीष सिंह के नेतृत्व में आबकारी वृत्त-मस्तुरी के ग्राम चिल्हाटी थाना सरकण्डा में 13 मार्च 2019 को दोपहर बाद तथा तड़के आबकारी उप-निरीक्षक अनिल मित्तल के नेतृत्व में आबकारी वृत्त-तखतपुर के ग्राम गनियारी में छापेमार कार्यवाही कर 2 शराब कोचियों को गिरफ्तार किया गया और 55 लीटर हाथ भट्ठी कच्ची महुआ शराब तथा 160 किग्रा. महुआ लाहन जब्त किया गया।
शराब के अवैध निर्माण, विक्रय, परिवहन, आधिपत्य अथवा मदिरा दुकानो में ओवर रेट, मदिरा बिल नहीं दिए जाने आदि अनियमितता की शिकायत के लिये आबकारी विभाग द्वारा टोल फ्री नंबर 14405 जारी किया गया है। इस प्रकार की शिकायतों की सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष बिलासपुर के दूरभाष क्रमांक 07752-235160 पर भी दी जा सकती है।

error: Content is protected !!
Letest
90 लाख की ठगी का बड़ा खुलासा: सोना नवनीकरण और लोन अवधि बढ़ाने का झांसा देकर ठगे लाखों, महिला समेत 3 ... 1.60 करोड़ की जमीन का सौदा निकला फर्जी! 7 लाख लेकर किया धोखा, दो पर एफआईआर दर्ज ATM में मदद के बहाने 40 हजार की ठगी... पिन देखकर बदला कार्ड, कुछ ही मिनटों में खाते से उड़ाई रकम पचपेड़ी में चोरों का आतंक: दिनदहाड़े सूने मकान का ताला तोड़कर नकदी-जेवरात पार, लगातार हो रही चोरियों... जन्मदिन की खुशियां मातम में बदलीं: तेज रफ्तार थार ने स्कूटी को रौंदा, भाई-बहन की मौके पर दर्दनाक मौत हर घर तिरंगा अभियान: शहीद दीपक उपाध्याय के परिजनों का सम्मान, तिरंगा वीरों के बलिदान और राष्ट्रगौरव ... 100 CCTV फुटेज से खुला 'मंदिर चोर गैंग' का राज...16.60 लाख की चोरी का पूरा माल बरामद बारिश भी नहीं रोक सकी प्रशासन की मुहिम: सुकमा में समय रहते टले दो बाल विवाह, बेटियों का भविष्य हुआ स... रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का गौरव, युवाओं के लिए बनीं प्रेरणा : ऋषभ चतुर्व... बिलासपुर पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 13 निरीक्षकों के तबादले, कई थानों को मिले नए प्रभारी