छत्तीसगढ़बिलासपुर

24 घंटे के भीतर पकड़ा गया उठाई गिर, जीआरपी ने रंगे हाथों दबोचा

स्टेशन का पूरा क्षेत्र असुरक्षित बन गया है। इसलिए इन बच्चों और नशेड़ीओ के पुनर्वास की जरूरत है तभी यह समस्या यहां से खत्म होगी

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

बिलासपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 5 से महिला यात्री का पर्स छीनकर भागे उठाई गिर को 24 घंटे के भीतर जीआरपी ने पकड़ कर पीठ थपथपाने का अवसर दिया है । बुधवार को ट्रेन का इंतजार कर रही महिला यात्री का पर्स लेकर एक युवक प्लेटफार्म नंबर 5 से होते हुए स्टेशन की दूसरे और से भाग गया था। इस मामले में महिला ने जीआरपी में शिकायत दर्ज कराई थी। सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद जीआरपी ने अपने मुखबिर तंत्र के जरिए कुछ जानकारियां जुटाई, तो उन्हें पता चला कि स्टेशन के पास ही एक खंडहर में छीने गए पर्स को उठाई गिर ने छुपा कर रखा है। जीआरपी ने खंडहर पर नजर रखी ,बुधवार दोपहर लगभग 3:00 से 4:00 के बीच चोर पर्स लेने वापस लौटा तो जीआरपी ने उसे धर दबोचा। उठाई गिरी करने वाला बलोदा बाजार थाना क्षेत्र के बिलाईगढ़ क्षेत्र के बांसकुली गांव का रहने वाला है जिसका नाम गोविंद खड़िया है ।पकड़ा गया युवक नशेड़ी और आदतन चोर है ।नशे के लिए वह इसी तरह की हरकतें करता है ।चोर से प्राप्त पर्स में सोने की चेन, 200 रुपये नगद और मोबाइल बरामद हुई है, जबकि महिला ने पर्स में 2000 रुपये होने की बात कही थी। बिलासपुर रेलवे स्टेशन एक नशेड़ी का अड्डा है जिस पर आरपीएफ और जीआरपी भी खास कार्यवाही नहीं करती ।यही वजह है कि उनके लिए यह सुरक्षित घर बन चुका है ।नशे के आदी किशोर और युवक अपनी जरूरत पूरा करने किसी भी हद तक जा सकते हैं । जिनकी वजह से स्टेशन का पूरा क्षेत्र असुरक्षित बन गया है। इसलिए इन बच्चों और नशेड़ीओ के पुनर्वास की जरूरत है तभी यह समस्या यहां से खत्म होगी।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला,