बिलासपुर

अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष आयोजन, ट्रक शूट और टीशर्ट का खिलाड़ियों को किया गया वितरण

जुगनू तंबोली

बिलासपुर – अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कबड्डी प्रशिक्षण केंद्र चिंगराजपारा बिलासपुर में सिनियर महिला कबड्डी खिलाड़ियों को ट्रैकशूट व टी शर्ट प्रदान किया गया इस संबंध में जानकारी देते हुवे जिला कबड्डी संघ के सचिव प्रदीप यादव ने बताया

कि अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर कबड्डी प्रशिक्षण केंद्र चिंगराजपारा बिलासपुर में 68 वी सिनियर महिला राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप में भाग लेने वाली छत्तीसगढ़ की महिला कबड्डी खिलाड़ियों को ट्रैकशूट मुख्य अतिथि सभापति जिला पंचायत मुंगेली व श्रम कल्याण विभाग सदस्य छ. ग. शासन अम्बालिका साहू और ड्रीमलैंड स्कूल संस्था प्रमुख निताभ सरकार द्वारा दिया गया

महिला कबड्डी खिलाड़ियों को टी शर्ट निदान संस्था बिलासपुर अध्यक्ष डॉ. सुषमा सिंह द्वारा दिया गया महिला कबड्डी खिलाड़ियों को पोषण आहार देसी माँ पोषण आहार संचालिका वंदना तिवारी द्वारा प्रदान किया गया 68 वी सिनियर महिला राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप 10 से 13 मार्च 2022 तक चरखी दादरी हरियाणा में आयोजित होगी जिसमें भाग लेने के लिए छत्तीसगढ़ की महिला कबड्डी टीम आज शाम ट्रैन से हरियाण के लिए रवाना होगी छत्तीसगढ़ की महिला सिनियर कबड्डी टीम में –

रामशिला दुग्गा(कप्तान),सुमन उर्वशा, मैनो कुंजाम, पूनम चंद्रवंशी, संतोषी, वंदना सूर्यवंशी, छाया चंद्रवंशी, सुलेखा चौधरी, प्रिया सिंह, शालिनी उसारे ,अमीरा नाग, और श्वेता धुर्वे शामिल है टीम के कोच गौर चंद्र मिश्रा (छ. ग.पुलिस) व मैनेजर अभिषेक पांडेय (रेलवे पुलिस बिलासपुर) है खिलाड़ियों को ट्रैकशूट व टी शर्ट वितरण कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन डॉ. सुरेश शुक्ला ने किया इस दौरान बिलासपुर रेलवे रणजी क्रिकेट खिलाड़ी संतोष साहू जिला कबड्डी संघ अध्यक्ष जीवन मिश्रा , छत्तीसगढ़ कबड्डी प्रिमियर लीग चैयरमेन हेमन्त यादव ,

छत्तीसगढ़ व्यायाम शिक्षक संघ अध्यक्ष सुशील मिश्रा, छत्तीसगढ़ कबड्डी संघ कोषाध्यक्ष अवध राम चंद्राकर , व्यायाम शिक्षक के पी कश्यप, जिला रेफरी बोर्ड के चैयरमेन हरबंश कस्तूरिया, एन आई एस कबड्डी कोच ओमकार जायसवाल ,व्यायाम शिक्षक महेंद्र पटेल, राकेश देवांगन, श्यामू साहू, आदि उपस्थित थे और सभी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अच्छे प्रदर्शन कर मेडल जीतने के लिए शुभकामनाएं दी है

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: खजुरी नवागांव के बाद अब ग्राम बिनौरी में मुरुम का अवैध उत्खनन जोरों पर, खनिज माफियाओं के ह... ड्यूटी पर हिर्री थाना जा रहे पुलिसकर्मी की बाइक को माजदा ने मारी टक्कर...हादसे के बाद चालक वाहन समेत... बिलासपुर : 25 हजार की घूस लेते वीडियो हुआ था वायरल, पटवारी ऋषिपूरी गोस्वामी सस्पेंड, बिलासपुर: बेकाबू होकर खेत में घुसी स्कूल बस, 25 बच्चे थे सवार,एक बच्चे को गंभीर चोट, ड्राइवर की लापर... रेलवे स्टेशन पर गांजा तस्करी का भंडाफोड़..ट्रॉली बैग में छिपाकर ले जा रहा था 7.50 लाख रुपये का गांजा... तूफान ‘अर्नव’ का असर: बिलासपुर में 29 अक्टूबर को सभी स्कूल बंद, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदे... नेहरू चौक के पास नाले में गिरी बाइक... युवक की मौत, हादसे की वजह स्पष्ट नहीं, पुलिस जांच में जुटी चलती एंबुलेंस में गूंजी किलकारी...108 के जवान बने फरिश्ता; जच्चा-बच्चा सुरक्षित बिलासपुर:- पुराने मकान का छज्जा तोड़ते वक्त टूटी जिंदगी की डोर, ऊंचाई से गिरे दो मजदूर, एक की मौत, द... VIDEO मस्तूरी:- जमीन का बंटवारा या रिश्वत का सौदा? वायरल वीडियो में पटवारी पर पैसे लेने का आरोप