बिलासपुर

बिलासपुर: बेकाबू होकर खेत में घुसी स्कूल बस, 25 बच्चे थे सवार,एक बच्चे को गंभीर चोट, ड्राइवर की लापरवाही पर उठे सवाल

रमेश राजपूत

बिलासपुर – चकरभाठा क्षेत्र के ग्राम कड़ार में बुधवार दोपहर फोलिएज पब्लिक स्कूल की बस अनियंत्रित होकर सड़क से उतर गई और खेत में जा घुसी। हादसे के वक्त बस में करीब 25 बच्चे सवार थे। दुर्घटना में एक बच्चे को गंभीर चोट लगने की जानकारी सामने आई है। घायल बच्चे को परिजन निजी अस्पताल लेकर गए हैं। घटना के बाद बच्चों में चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बच्चों को बस से बाहर निकालकर संभाला। प्रारंभिक पूछताछ में बस चालक की लापरवाही सामने आने की बात कही जा रही है। जानकारी के अनुसार, ग्राम कड़ार में संचालित फोलिएज पब्लिक स्कूल में आसपास के कई गांवों के बच्चे पढ़ते हैं। बुधवार दोपहर स्कूल की छुट्टी के बाद बस से बच्चों को घर पहुंचाया जा रहा था। इसी दौरान नेशनल हाईवे से करीब दो किलोमीटर अंदर कड़ार के पास तेज रफ्तार बस सड़क से नीचे उतरकर खेत में घुस गई। हादसे के बाद बस में सवार बच्चे डर से रोने लगे। सड़क से गुजर रहे लोगों ने तत्काल मदद करते हुए बच्चों को बस से बाहर निकाला और उन्हें सांत्वना दी।सूचना मिलने पर चकरभाठा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल पर बच्चों के संबंध में जानकारी जुटाई।

ड्राइवर बदलने को लेकर प्रबंधन पर सवाल

ग्रामीणों ने स्कूल प्रबंधन पर बच्चों की सुरक्षा में लापरवाही बरतने के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि बस का चालक बार-बार बदला जाता है, जिससे नए चालकों को क्षेत्र की सड़कों और यातायात की स्थिति समझने में परेशानी हो सकती है। ग्रामीणों के मुताबिक, बुधवार को भी चालक तेज रफ्तार में बस चला रहा था, जिसके कारण यह हादसा हुआ। हालांकि, दुर्घटना के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

चीख-पुकार के बीच ग्रामीण बने सहारा

हादसे के बाद बच्चों में दहशत का माहौल रहा। छोटे बच्चे रोने लगे तो ग्रामीणों ने उन्हें संभाला। अब स्कूल बसों की रफ्तार, चालकों की जिम्मेदारी और बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : 25 हजार की घूस लेते वीडियो हुआ था वायरल, पटवारी ऋषिपूरी गोस्वामी सस्पेंड, बिलासपुर: बेकाबू होकर खेत में घुसी स्कूल बस, 25 बच्चे थे सवार,एक बच्चे को गंभीर चोट, ड्राइवर की लापर... रेलवे स्टेशन पर गांजा तस्करी का भंडाफोड़..ट्रॉली बैग में छिपाकर ले जा रहा था 7.50 लाख रुपये का गांजा... तूफान ‘अर्नव’ का असर: बिलासपुर में 29 अक्टूबर को सभी स्कूल बंद, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदे... नेहरू चौक के पास नाले में गिरी बाइक... युवक की मौत, हादसे की वजह स्पष्ट नहीं, पुलिस जांच में जुटी चलती एंबुलेंस में गूंजी किलकारी...108 के जवान बने फरिश्ता; जच्चा-बच्चा सुरक्षित बिलासपुर:- पुराने मकान का छज्जा तोड़ते वक्त टूटी जिंदगी की डोर, ऊंचाई से गिरे दो मजदूर, एक की मौत, द... VIDEO मस्तूरी:- जमीन का बंटवारा या रिश्वत का सौदा? वायरल वीडियो में पटवारी पर पैसे लेने का आरोप पुरानी रंजिश में खूनी हमला! गला काटकर मारने की धमकी, चाकू से 3-4 वार और डंडे से पिटाई, कोटा पुलिस ने... सावधान बिलासपुर! 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश की आशंका, अरपा नदी में बढ़ सकता है बहाव, बैराज के गेट ख...